31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण कोलकाता के सेलिमपुर बस्ती में भयावह आग , दर्जनों झोपड़ी जल कर हुई राख

-10 दमकल मौके पर पहुंची- शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 14 Mar 2020, 11:03 PM IST

दक्षिण कोलकाता के सेलिमपुर बस्ती में भयावह आग , दर्जनों झोपड़ी जल कर हुई राख

दक्षिण कोलकाता के सेलिमपुर बस्ती में भयावह आग , दर्जनों झोपड़ी जल कर हुई राख


कोलकाता

दक्षिण कोलकाता में शनिवार शाम को सेलिमपुर मेन लाइन रेल ब्रिज (ढाकुरिया रेलवे स्टेशन के पास) बस्ती में भयावह आग लग गई। जिसमें दर्जनों झोपडि़यां जल कर राख हो गई। खबर लिखे जाने तक किसी के जख्मी या हताहत होने की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम 7.45 बजे बस्ती में आग लगी। सूचना पाकर मौके पर दमकल के 10 वाहन पहुंचे। विभागीय कर्मी युद्ध स्तर पर आग बुझाने मे जुट गए। इधर, आग तेजी से फैल रही थी। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग की तीव्रता पर काबू पा लिया। घनी आबाादी व संकरी सड़क की वजह से दमकल की बड़ी गाड़ी बस्ती तक नहीं पहुंच पा रही थी, जिसकी वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कतें आईं। बस्तीवासियों ने उनकी मदद की।
तेजी से आग बढ़ती देख बस्ती के पास के भवनों के निवासियों में दहशत भर गई। लोग घरोंं से बाहर निकल कर सड़क पर आ गए। ।

शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान

प्राथमिक अनुमान है कि शार्ट सर्किट से बस्ती में आग लगी। दमकल के एक अधिकारी के मुताबिक बस्ती में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद था , जिसकी वजह से आग तेजी से बस्ती में फैल गई। लोग घरों से निकल कर रेलवे लाइन पर आ गए थे।

सियालदह दक्षिण शाखा की लोकल ट्रेनें बंद
बस्ती में आग लगने से सैकड़ों बस्तीवासियों रेलवे लाइन पर जमा हो गए। जिस कारण सियालदह दक्षिण शाखा के सियालदह- जादवपुर , बजबज ,डायमंड हार्बर रूट की लोकल ट्रेनें बंद करनी पड़ीं। रात साढ़े नौ बजे के बाद रेल सेवा सामान्य होनी शुरू हुई।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल