1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध संबंध : महिला ने की अपने प्रेमी की हत्या

- उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थानांतर्गत वकील पाड़ा इलाके में अवैध सम्बंध के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। उसे उसकी ही प्रमिका ने गला रेंतकर मार डाला। मृतक का नाम गोपाल दास (45) है। वह पेशे से ठेकेदार था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Jyoti Dubey

•

Updated: 13 Jan 2020, 4:09 PM IST

अवैध संबंध : महिला ने की अपने प्रेमी की हत्या

अवैध संबंध : महिला ने की अपने प्रेमी की हत्या

कोलकाता. उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थानांतर्गत वकील पाड़ा इलाके में अवैध सम्बंध के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। उसे उसकी ही प्रमिका ने गला रेंतकर मार डाला। मृतक का नाम गोपाल दास (45) है। वह पेशे से ठेकेदार था।

जानकारी के अनुसार गोपाल का सरस्वती नामक एक महिला के साथ अवैध स्मबंध था। विगत कई दिनों से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। इसकी वजह से सरस्वती गोपाल से खफा थी। शनिवार देर रात सरस्वती ने गोपाल को बुलाया और दोनों ने जमकर शराब पी। इसके बाद दोनों एक मैदान में गए, जहां गोपाल के गले पर धारदार हथियार से उसने वार कर दिया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही रायगंज थाने की पुलिस हरकत में आई।

स्थानीय लोगों व मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर सरस्वती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। रायगंज थाना आईसी सूरज थापा के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल