27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता और हावड़ा में विसर्जन का सिलसिला जारी

दुर्गा पूजा: महानगर में कल तथा हावड़ा में विसर्जन की अंतिम तिथि आज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rabindra Rai

•

Updated: 21 Oct 2018, 10:19 PM IST

kolkata

कोलकाता और हावड़ा में विसर्जन का सिलसिला जारी

कोलकाता. हावड़ा
कोलकाता और हावड़ा के विभिन्न घाटों पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। विजयादशमी से ही विसर्जन का क्रम जारी है। महानगर में रविवार शाम तक १२० से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित की गई थी। समाचार लिखे जाने तक विसर्जन जारी था। कोलकाता पुलिस मुख्यालय सूत्रों के अनुसार सारी रात विसर्जन होगा। घाटों पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक महानगर में प्रतिमाओं के विसर्जन की आखिरी तारीख २३ अक्टूबर है, जबकि हावड़ा में २२ अक्टूबर विसर्जन की आखिरी तिथि है। हावड़ा सिटी पुलिस के पुलिस आयुक्त आर बंद्योपाध्याय ने बताया कि पूजा कमेटियों के साथ बैठक में ही विसर्जन की अंतिम तिथि की जानकारी दे दी गई थी। विसर्जन के दौरान सड़क पर यातायात व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न पहुंचे इसलिए यातायात पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। हावड़ा के मेयर डॉ रथीन चक्रवर्ती ने बताया कि प्रत्येक घाट पर सफाई कर्मियों को लगाया गया है। निगम के अधिकारियों को भी सजग रहने को कहा गया है।

चर्चित घास बागान स्पोर्टिग क्लब की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को कर दिया गया। क्लब के चेयरमैन अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रति साल समय से ही हम विसर्जन कर देते हैं। अध्यक्ष अर्जुन पात्र ने कहा कि शुक्रवार देर रात व शनिवार की सुबह तक दर्शनार्थियों का आना जारी था। भजनलाल लोहिया लेन के रहने वाले संजय सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों ने पूजा आयोजकों से रविवार को विसर्जन करने के लिए आग्रह किया गया था। हावड़ा के छातूबाबू घाट, बांधाघाट, नमकगोला घाट, तेलकल घाट, रामकृष्णपुर घाट, शिवपुर बिचाली घाट पर रविवार को भी मां दुर्गा की प्रतिमा का सिलसिला जारी है। इन सभी घाटों पर पुलिस बल, निगम के अधिकारी व सफाई कर्मी मौजूद हैं। गंगा से प्रतिमाओं के ढांचे को गंगा नदी किनारे किया जा रहा है। बाद में संग्रह कर फेंक दिया जाएगा।