
2 करोड़ का नुकसान, 40 कारें जली
कोलकाता (Kolkata)
दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर के कालिकापुर किसान मार्केट में मारुति कार सर्विस सेंटर में गुरुवार दोपहर 2.35 बजे भीषण आग लग गई। 10 दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारी ने बताया कि सर्विस सेंटर में डीजल व अन्य रसायन होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। राहत की बात रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। सर्विस सेंटर के मैनेजर ने बताया कि 40 कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। वर्कशॉप में रखी सारी मशीनें जल कर नष्ट हो गईं। मैनेजर ने दावा किया कि आग से करीब २ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
दमकल मंत्री सुजीत बोस, जादवपुर की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। दमकल मंत्री ने कहा कि अग्रिकांड की फॉरेंसिक जांच होगी। सर्विस सेंटर में आग कैसे लगी? यह जांच का विषय है। सांसद मिमी ने इस घटना के लिए सर्विंस सेंटर के प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराया। सर्विस सेंटर के पास घनी बस्ती होने से लोगों में दहशत फैल गई। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
Published on:
20 Feb 2020, 10:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.