3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम ममता बनर्जी का विदेश सफर रविवार से

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यूरोप के दो देशों जर्मनी और इटली के 12 दिवसीय दौरे पर रविवार को रवाना हो रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prabhat Kumar Gupta

•

Updated: 14 Sep 2018, 10:08 PM IST

kolkata west bengal

सीएम ममता बनर्जी का विदेश सफर रविवार से

- जाएंगी जर्मनी और इटली
कोलकाता.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यूरोप के दो देशों जर्मनी और इटली के 12 दिवसीय दौरे पर रविवार को रवाना हो रही हैं। विश्व स्तर के वाणिज्य सम्मेलन में वह भाग लेंगी। राज्य के लिए और अधिक निवेश व व्यवसाय लाना उनकी प्राथमिकता है। उनके साथ राज्य के वित्त, उद्योग व वाणिज्य मंत्री डॉ. अमित मित्रा, मुख्य सचिव मलय दे, वित्त सचिव एच.के. द्विवेदी भी जा रहे हैं। राज्य सचिवालय नवान्न में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में ममता ने बताया कि सबसे पहले वह मिलान शहर जाएंगी। वहां चर्म उद्योग में निवेश के मुद्दे पर उद्यमियों से चर्चा करेंगी। यात्रा के दूसरे चरण में वह फ्रेंकफर्ट जाएंगी।

पोलैण्ड ने भेजा था आमंत्रण-
ममता ने कहा कि गत जनवरी में सम्पन्न हुए बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2018 में 9.5 लाख करोड़ का प्रस्ताव राज्य को मिला था। इसमें से 3.60 लाख करोड़ रुपए की परियोजना पर काम शुरू हो गया है। ममता ने कहा कि वह खुद पोलैण्ड नहीं जाकर राज्य मंत्रिमंडल के एक सहयोगी को भेज रही हैं। जबकि आईटी विभाग के प्रधान सचिव तथा हिडको के चेयरमैन देवाशीष सेन को अमरीका के सिलीकन वैली भेज रही हैं।
--------------
मुख्यमंत्री ने दी हिन्दी दिवस पर बधाई

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिन्दी दिवस पर लोगों को बधाई दी है। सोशल नेटवर्क ट्वीटर पर शुक्रवार को उन्होंने लिखा कि हिन्दी देश की राजभाषा है। हिन्दी दिवस के पावन अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ममता ने लिखा कि हिन्दी के साथ साथ हमें प्रत्येक भाषा का सम्मान करना चाहिए।
--------------
ममता ने गोगोई को प्रधान न्यायाधीश नियुक्त होने पर दी बधाई

- 3 अक्टूबर को संभालेंगे देश के मुख्य न्यायाधीश का पदभार
कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने न्यायाधीश रंजन गोगोई को देश के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने पर बधाई दी है। सोशल नेटवर्क ट्वीटर पर शुक्रवार दोपहर ममता ने लिखा कि मैं पूरी विनम्रता से न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को भारत का 46वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त होने पर बधाई देती हूं। वह तीन अक्तूबर से पदभार संभालेंगे। न्यायाधीश गोगोई वर्तमान मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्र का स्थान लेंगे। वे 3 अक्टूबर को शपथ लेंगे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में गोगोई का कार्यकाल 17 नवम्बर 2019 को समाप्त होगा।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल