30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुष्टिकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार के जरिए ममता सरकार पर किया वार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा की बड़ी रैली में ममता सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने तुष्टिकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार के जरिए ममता सरकार पर वार किया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में इतनी घुसपैठ होती है, क्या वहां कभी विकास होगा, इसलिए ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि सीएए देश का कानून है और इसे कोई नहीं रोक सकता। हम इसे लागू करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rabindra Rai

•

Updated: 30 Nov 2023, 4:31 PM IST

तुष्टिकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार के जरिए ममता सरकार पर किया वार

तुष्टिकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार के जरिए ममता सरकार पर किया वार

शाह ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा की बड़ी रैली में ममता सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने तुष्टिकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार के जरिए ममता सरकार पर वार किया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में इतनी घुसपैठ होती है, क्या वहां कभी विकास होगा, इसलिए ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि सीएए देश का कानून है और इसे कोई नहीं रोक सकता। हम इसे लागू करेंगे। मध्य कोलकाता के धर्मतल्ला में भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने तय कर दिया है कि अगली सरकार बीजेपी की बन रही है। मनरेगा के तहत 100 दिन की नौकरी योजना के कार्यान्वयन में अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने यह रैली आयोजित की थी। शाह ने लोकसभा चुनाव का बिगुल भी फूंका
--
नौकरी, राशना घोटाला, कोयला, पशु तस्करी जैसे भ्रष्टाचार
ममता सरकार पर बरसते हुए शाह ने कहा कि चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा हिंसा बंगाल में होती है, बंगाल में घुसपैठियों को नहीं रोका जा रहा, बंगाल आज बम धमाकों से गूंज रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और मौजूदा सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त होकर और उसे बढ़ावा देकर न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को शर्मसार किया है। बंगाल में स्कूली नौकरियों, राशन वितरण, कोयला और पशु तस्करी जैसे भ्रष्टाचार देश के लिए भी शर्म की बात है। भ्रष्टाचार के अलावा, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा और अवैध घुसपैठ के मामले भी तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान बढ़े हैं।
--
ममता ने बंगाल को कर दिया बर्बाद
शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल को बर्बाद कर दिया है। जिस ममता ने घुसपैठ को लेकर कभी संसद को नहीं चलने दिया था अब वे घुसपैठ होने दे रही हैं। अब ममता सरकार न केवल अवैध घुसपैठ को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि उन्हें मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड जैसे पहचान प्रमाण प्राप्त दिलाने में भी मदद कर रही है।
--
मुख्यमंत्री पद पर उल्टी गिनती
शाह ने कई बार ममता बनर्जी को दीदी के रूप में उल्लेख किया और कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पद पर उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शाह ने ममता बनर्जी को भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार अपने कुछ नेताओं को पार्टी से निलंबित करने की चुनौती दी । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा नहीं कर सकतीं क्योंकि उन्हें आशंका है कि वे लोग उनके भतीजे को फंसा सकते हैं। शाह ने कहा कि अगर 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार को सत्ता में आना है तो इसके बीज 2024 के लोकसभा चुनाव में बोने होंगे। इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को इतनी सीटें दीजिए कि नरेंद्र मोदी कहें कि मैं बंगाल के कारण प्रधानमंत्री बना हूं।
--
कांग्रेस को भी कोसा
अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए कांग्रेस की भी आलोचना करते हुए कहा कि न तो तृणमूल कांग्रेस और न ही कम्युनिस्ट पश्चिम बंगाल का विकास सुनिश्चित कर सकते हैं। और मैं उस कांग्रेस के बारे में क्या कह सकता हूं जिसने पहले ही तृणमूल कांग्रेस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग