3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भतीजा सिंडिकेट की भेंट चढ़े 3.59 लाख करोड़-शाह

कहा, केबल चैनल बंद कर नहीं दबाई जा सकती हमारी आवाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

MANOJ KUMAR SINGH

•

Updated: 11 Aug 2018, 10:52 PM IST

Kolkata West bengal

भतीजा सिंडिकेट की भेंट चढ़े 3.59 लाख करोड़-शाह

पीएम नरेन्द्र मोदी के शासन में वित्त आयोग ने बंगाल को 3.59 लाख करोड़ रुपए लेकिन हम लोगों से पूछते हैं कि क्या ये पैसे बंगाल के गांवों तक पहुंचे हैं। उन्होंने जवाब भी दिया कि ये पैसे बंगाल के लोगों तक नहीं पहुंचे हैं। ये सब भतीजा और सिंडिकेट की भेंट चढ़ गए।
कोलकाता

शहीद खुदीराम बोस के 111 वें शहादत दिवस पर शनिवार को कोलकाता के मेओ रोड पर आयोजित भाजयुमो की चलो कोलकाता रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल को केन्द्र से मिले अनुदान का घोटाला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रस की कांग्रेस से बहुत मेल खाती है। वे कांग्रेस नीत केन्द्र की संप्रग सरकार सरकार में शामिल भी थी। उस कांग्रेस सरकार के समय 13 वें वित्त आयोग ने बंगाल को 1.32 लाख करोड़ अनुदान दिया था। लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी के शासन में वित्त आयोग ने बंगाल को 3.59 लाख करोड़ रुपए लेकिन हम लोगों से पूछते हैं कि क्या ये पैसे बंगाल के गांवों तक पहुंचे हैं। उन्होंने जवाब भी दिया कि ये पैसे बंगाल के लोगों तक नहीं पहुंचे हैं। ये सब भतीजा और सिंडिकेट की भेंट चढ़ गए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर केबल टीवी बंद कर अपनी आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने केबल टीवी बंद करवा दिया है, जिससे राज्य के गांव के लोग उनकी बात नहीं सुन सके। दीदी (ममता बनर्जी) ने उनकी आवाज दबाने की कोशिश की है। लेकिन इससे हमारी आवाज को नहीं दबाया जा सकता है। भाजपा कार्यकर्ता बंगाल के लोगों के घर-घर जा कर पार्टी की नीतियों और मोदी सरकार के किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताएंगे। अमित शाह ने ममता बनर्जी की सरकार पर बंगाल के हिन्दू और मुसलमानों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं सहित मौलिक सुविधाओं से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्या ममता बनर्जी की सरकार को राज्य के हिन्दुओं और मुसलमानों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई है। उनके विकास और उनके जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए कुछ किया है। इसमें भी वह भेदभाव करती है। लेकिन बंगाल में उनकी सरकार बनेगी तो वे हिन्दू और मुसलमान में भेदभाव नहीं करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल