1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कूड़े के ढेर से मिली नवजात बच्ची

- एक ओर जहां देश की लड़कियां दुनियाभर में अपना परचम लहरा रही हैं। वहीं दूसरी ओर आज भी समाज में कुछ लोग लड़कियों को बोझ समझते हैं। कभी उन्हें जन्म से पहले मार देते हैं तो कभी कचरे में फेंक देते हैं। कुछ ऐसी ही घटना मालदह जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के साहापाड़ा इलाके में हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Jyoti Dubey

•

Updated: 14 Feb 2020, 4:10 PM IST

कूड़े के ढेर से मिली नवजात बच्ची

कूड़े के ढेर से मिली नवजात बच्ची

कोलकाता. एक ओर जहां देश की लड़कियां दुनियाभर में अपना परचम लहरा रही हैं। वहीं दूसरी ओर आज भी समाज में कुछ लोग लड़कियों को बोझ समझते हैं। कभी उन्हें जन्म से पहले मार देते हैं तो कभी कचरे में फेंक देते हैं। कुछ ऐसी ही घटना मालदह जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के साहापाड़ा इलाके में हुई।

जहां गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर पर रोते हुए पाया जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पार्थ प्रतिम मुखर्जी ने बताया बच्ची स्वस्थ्य है। उसे एसएनसीयू विभाग में रखा गया है।

फिलहाल प्रसूती महिलाएं नवजात को स्तनपान करवा रही हैं। बाद में बच्ची को बेबी फूड दिया जाएगा। एक साल होने के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया जाएगा। वहीं बच्ची कूड़े के ढेर पर कहां से आई और किसने रखी? इसका पता लगाया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल