31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Elections 2021: बंगाल में बिगड़े सिस्टम को भाजपा ही ला सकती है पटरी पर: नड्डा

दावा, जनता ने अत्याचारी तृणमूल को उखाड़ फेंकने का कर लिया है फैसला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 15 Apr 2021, 6:43 PM IST

jaipur

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

कोलकाता. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जमकर घेरा।

West Bengal Assembly Elections 2021 राज्य के बनगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत की हुंकार सुनकर ममता दीदी की घबराहट और बढऩे वाली है।

जनता ने अत्याचारी तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का निश्चय कर लिया है। उन्होंने मंगलकोट विधानसभा क्षेत्र में भी जनसभा को संबोधित किया।

आसनसोल दक्षिण विधानसभा में हॉल मीटिंग को संबोधित कर उन्होंने लोगों से ममता दीदी द्वारा बंगाल के ध्वस्त सिस्टम को अपने वोट की ताकत से पुनस्र्थापित करने की अपील की और दावा किया कि बंगाल में बिगड़े सिस्टम को केवल भाजपा ही फिर से पटरी पर ला सकती है।

उन्होंने कहा कि ये बंगाल की साहसी जनता है जो दीदी की भभकियों, अत्याचार और आक्रमण से पीछे हटने वाली नहीं है।

हम प्रजातांत्रिक तरीके से ममता दीदी के 10 साल से चल रहे कुशासन को मुंहतोड़ जवाब देंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल