29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi and CM Mamta Banerjee: चक्रवात से क्षति पर शुक्रवार को पीएम मोदी और ममता की बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बुधवार को शक्तिशाली चक्रवात यास से तबाह हुए बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों का हवाई मुआयना करेंगे और चक्रवात से हुए नुकसान को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मुलाकात करेंगी। दूसरी ओर ममता बनर्जी भी अलग से राज्य के चक्रवात यास प्रभावित इलाकों को मुआयना करेंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Manoj Kumar Singh

•

Updated: 28 May 2021, 1:28 AM IST

PM Modi and CM Mamta Banerjee: चक्रवात से क्षति पर शुक्रवार को पीएम मोदी और ममता की बैठक

PM Modi and CM Mamta Banerjee: चक्रवात से क्षति पर शुक्रवार को पीएम मोदी और ममता की बैठक

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हुई तबाही का करेंगे हवाई मुआयना
मुख्यमंत्री भी अलग से करेंगी क्षतिग्रस्त इलाकों का मुआयना

15,000 करोड़ के नुकसान होने का करेंगी दावा पेश
कोलकाता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा के दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वे बुधवार को शक्तिशाली चक्रवात यास से तबाह हुए बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों का मुआयना करेंगे और चक्रवात से हुए नुकसान को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मुलाकात करेंगी। दूसरी ओर ममता बनर्जी भी अलग से राज्य के चक्रवात यास प्रभावित इलाकों को मुआयना करेंगी।
ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्य सचिवालय नवान्न में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि वे 28 मई को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कलाईकुंडा एयर बेस पर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कलाईकिंडा आएंगे और वे खुद यास प्रभावित दीघा का मुआयना करने के बाद कलाईकुंडा पहुंचेंगी। वहां पर दोनों की छोटी बैठक होगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत कर तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात होगी। इससे पहले कोरोना संक्रमण को लेकर पीएम मोदी की ओर से देश के दस राज्यों के कोरोना संक्रमित जिलों के 52 जिला अधिकारियों की बुलाई गई आभासीय बैठक में ममता बनर्जी ने भी हिस्सा लिया था। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले ममता बनर्जी शुक्रवार को चक्रवात यास से क्षतिग्रस्त संदेशखल, सागर और नंदीग्राम क्षेत्रों का दौरा करेंगी और हेलीकाप्टर से प्रभावित इलाकों का मुआयना भी करेंगी।
इस दिन ममता बनर्जी ने चक्रवात से राज्य में 15000 करोड़ रुपए का नुकसान होने का दावा किया। सूत्रों ने बताया कि 28 मई को होने वाली बैठक में वे प्रधानमंत्री के समक्ष इसा जिक्र करेंगी और केन्द्र की ओर से अधिक आर्थिक मदद करने की आग्रह करेंगी।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग