
हवाई अड्डे से सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
कोलकाता . नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स की वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों ने तीन यात्रियों के पास से सोना और विदेशी मुद्रा जब्त किया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह दो यात्री बैंकाक से आए थे। दोनों यात्रियों ने अपने-अपने पॉकेट में सोना छुपा रखा था। दोनों को लगा कि वे आराम से सोना लेकर निकल जाएंगे पर कस्टम्स की वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। यात्रियों के नाम राम शंकर तथा सिद्धार्थ वर्मा है। दोनों के पास से कुल 150.08 ग्राम सोना मिला। इनमें से सिद्धार्थ वर्मा के पास से 148.9 ग्राम सोना था। कुल 476226 रुपए का सोना मिला है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं एक यात्री कोलकाता एमिरेट्स की उड़ान ईके 571 से जाने वाला था। उसने अपने हैंड बैगेज में विदेशी मुद्रा छुपा रखी थी। उसका नाम बशीर अहमद है। कस्टम्स के अधिकारी बशीर अहमद से पूछताछ कर रही है। सामाचार लिखे जाने तक विदेशी मुद्रा कितनी थी उसकी जानकारी नहीं मिली है।
सिलेंडर फटा, लगी आग, कई मोबाइल खाक
दुर्गापुर . दुर्गापुर के सी जोन सोनारतरी बस्ती इलाके में गैस सिलेंडर के फटने से घर में आग लग गई। करीब ढाई लाख रुपए के मोबाइल फोन जलकर खाक हो गए। इसके साथ ही कई चीजें भी जली। गुरुवार की रात सुजीत प्रसाद बर्णवाल की पत्नी रसोई बना रही थी उसी वक्त गैस सिलेंडर फट गया, घर में आग लग गई। वहीं एक और भरा हुआ सिलेंडर था वह भी आग की चपेट में आ गया। आग भडक़ते देखकर सुजीत की पत्नी और भतीजा घर से बाहर निकल आए। दमकल को सूचना दी गई। आरोप है कि दमकल के देर से आने के कारण आग ने काफी नुकसान पहुंचाया है। सुजीत मोबाइल फोन के वितरक है। आग में करीब ढाई लाख रुपए मूल्य के मोबाइल फोन जलकर खाक हो गए।
Published on:
2 Jun 2018, 2:00 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.