31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sex : चीन,थाईलैंड से मंगाते थे कामुक सामग्री, देश भर में फैला रखा था सेक्स ट्वॉय का कारोबार

बेहला से भारी मात्रा में सेक्स ट्वॉय जब्त, 3 गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 20 Sep 2019, 10:53 PM IST

Sex : चीन,थाईलैंड से मंगाते थे कामुक सामग्री, देश भर में फैला रखा था सेक्स ट्वॉय का कारोबार

Sex : चीन,थाईलैंड से मंगाते थे कामुक सामग्री, देश भर में फैला रखा था सेक्स ट्वॉय का कारोबार

कोलकाता(Kolkata)

बेहला के पर्णश्री थानान्तर्गत निवेदिता सारणी में छापेमारी कर कस्टम्स विभाग ने एक गोदाम से भारी मात्रा में सेक्स ट्वॉय जब्त किए हैं। इस मामले में तीन जने गिरफ्तार हुये हैं। कस्टम्स अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्टम्स ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को पर्णश्री इलाके में छापेमारी की। ऑफिस की आड़ में बने गोदाम में सेक्स से संबंधित सामग्री रखी हुई थी। गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित यौन वद्र्धक दवाई, सेक्स ट्वॉय मौजूद थे। जिनकी कीमत लाखों में है। कस्टम्स ने सामग्रियों को जब्त कर लिया। आरोपियों के पास इन सामग्रियों को बेचने का लाइसेंस नहीं है। संस्था के मालिक समेत २ जने को गिरफ्तार कर जांच अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि यह गिरोह विदेशों से प्रतिबंधित सामग्री ऑनलाइन मंगवा कर देश के विभिन्न शहरों में सप्लाई कर मोटी कमाई करता था। जांच में पाया गया कि चीन में बने सेक्स ट्वॉय की बड़ी खेप कोलकाता पहुंचती थी।
विदेशों में इस तरह खिलौने खुलेआम बेचे जाते हैं। भारत में इस तरह के खिलौनों पर प्रतिबंध है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल