30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, और फिर…

- पुरुलिया जिले के बेलगुमा पुलिस लाइन में सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका नाम स्वरूप नायक है। वह बेलगुमा पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था।
less than 1 minute read
Google source verification
सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, और फिर...

सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, और फिर...

कोलकाता. पुरुलिया जिले के बेलगुमा पुलिस लाइन में सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका नाम स्वरूप नायक है। वह बेलगुमा पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था। घटना बुधवार की देर रात को घटी।

सहकर्मियों ने बताया कि बुधवार देर रात उन्हें स्वरूप के कमरे के पास से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वे तत्परता के साथ वहां पहुंचे, तो उसे रक्तरंजित हालत में गिरा हुआ पाया। पास में ही उसका सर्विस रिवाल्वर पड़ा था। तुरंत उन्हें उठाकर पुरुलिया के देवेन महतो अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण देर रात ही दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

घटना की जानकारी पाकर जिला पुलिस अधीक्षक सेल्वा मोर्गन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिनाकी दत्त सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उसे देखने अस्पताल पहुंचे। एसपी ने बताया कि घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। गोली कैसे चली यह स्पष्ट नहीं है?

हालांकि सहकर्मियों का दावा है कि स्वरूप पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। उन्हें संदेह है कि स्वरूप ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयस किया है। घटना की जांच में जुटे पुलिसकर्मी उसके परिजन व सहकर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग