13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी संग बलात्कार के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

दक्षिण २४ परगना जिले के कैनिंग थाना इलाके की घटना  

2 min read
Google source verification
kolkata west Bengal

kolkata West benmgal

कोलकाता

दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना इलाके में एक व्यक्ति पर सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि वह व्यक्ति पिछले तीन वर्षों से नशीली दवा खिलाकर अपनी बेटी को बेहोश कर दिया करता था और उसके बाद वह उसके साथ गलत करता था। यही नहीं उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर वह रुपयों के लिए अक्सर दूसरे मर्दों के पास भी उसके जिस्म को बेचा करता था। पीडि़ता के अनुसार लगभग 4 साल पहले उसकी विधवा मां ने इस व्यक्ति के साथ निकाह किया था। निकाह के कुछ महीनों बाद ही मां के काम पर जाने के बाद वह पीडि़ता संग गलत करने की कोशिश करता था। मां को बार-बार बताने पर भी वह विश्वास नहीं करती थी। धीरे-धीरे उस व्यक्ति ने पीडि़ता को खाने के साथ नशीली दवा खिलाना शुरू कर दिया। नशीली दवा का असर होते ही वह अपने गंदे इरादों को अंजाम देता था। एक दिन पीडि़ता ने जब आरोपी को खाने में दवा मिलाते हुए देखा लिया तो उसका विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता के अनुसार पिछले 3 सालों से यह सिलसिला चल रहा था। कुछ दिनों पहले उसका विवाह पास के गांव के एक युवक के साथ हुआ। पीडि़ता के ससुरालवालों के अनुसार मंगलवार की शाम जब पीडि़ता का सौतेला पिता उसे मायके ले जाने आया तो उसने जाने से इनकार कर दिया। साथ ही वह काफी डरी-डरी सी भी थी। उसके इस अजीबो-गरीब रवैये से उसके सासुराल के सदस्यों को संदेह हुआ। उनलोगों ने जब पीडि़ता से पूछताछ शुरू की तो उसने तीन साल का पूरा दर्द बयां कर दिया। उसकी दर्दभरी दास्तां सूनकर उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद उसे पुलिस के हाथों सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है। वहीं पीडि़ता के ससुरालवालों ने सबकुछ जानने के बावजूद अपनी बहू का साथ नहीं छोड़ा है। वह उसके साथ खड़े हैं और प्रशासन से आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।