1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा से कोलकाता लौट रहा सर्जन दिल्ली से लापता

- हरियाणा में बतौर सर्जन कार्यरत उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थाना क्षेत्र के निवासी असीम सरकार गत 2 सप्ताह से लापता हैं। आखिरी बार गत 30 दिसंबर को उनकी पत्नी ने उनसे फोन पर बात की थी। उसके बाद से ही उनका फोन बंद हैं और वे लापता हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Jyoti Dubey

•

Updated: 13 Jan 2020, 4:31 PM IST

हरियाणा से कोलकाता लौट रहा सर्जन दिल्ली से लापता

हरियाणा से कोलकाता लौट रहा सर्जन दिल्ली से लापता

कोलकाता. हरियाणा में बतौर सर्जन कार्यरत उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थाना क्षेत्र के निवासी असीम सरकार गत 2 सप्ताह से लापता हैं। आखिरी बार गत 30 दिसंबर को उनकी पत्नी ने उनसे फोन पर बात की थी। उसके बाद से ही उनका फोन बंद हैं और वे लापता हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 8 साल से असीम हरियाणा में काम कर रहे हैं। हर साल छुटिट्यों पर वे घर लौटते हैं। गत 23 दिसंबर को वे हरियाणा से बंगाल के लिए रवाना हुए थे। कुछ कार्य के लिए पहले वे दिल्ली में रुके और उसके बाद गत 30 दिसंबर को नई दिल्ली से दुरंतो एक्सप्रेस से अपने घर लौटने वाले थे। उनकी पत्नी ने बताया कि 30 दिसंबर को शाम साढ़े 5 बजे उनसे बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि ट्रेन ढाई घंटे लेट है। लेकिन उसके बाद से ही उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

गत 6 जनवरी को उनकी तलाश में उनका बेटा अभिषेक सरकार नई दिल्ली गया हुआ था। उसने वहां अपने पिता के परिचितों से मुलाकात की। लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उसने नई दिल्ली जीआरपी में उनके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं अब पीडि़त परिवार असीम की तलाश में राज्य सरकार से मदद लेने का विचार कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल