12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तबादले से पूरी होगी शिक्षकों की कमी : पार्थ चटर्जी

सरकारी स्कूलों में जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर होगी। कोई नई नियुक्ति नहीं होगी बल्कि ट्रांसफर के माध्यम से यह कमी पूरी की जाएगी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Jul 24, 2016

kolkata news

kolkata news

कोलकाता
. सरकारी स्कूलों में जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर होगी। कोई नई नियुक्ति नहीं होगी बल्कि ट्रांसफर के माध्यम से यह कमी पूरी की जाएगी। एनसीटीई के नियमानुसार 40 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक होना चाहिए। जहां विद्यार्थी कम हैं, वहां से कुछ शिक्षकों को ट्रांसफर किया जाएगा। उन्हें वहां भेजा जाएगा जहां शिक्षकों की कमी है।


महाजाति सदन सभागार में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने यह बातें कही। इसका आयोजन पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षा समिति ने किया। शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा है कि स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में जो समस्याएं है उन पर उनका ध्यान है। इसके साथ शिक्षक जितना ध्यान विद्यार्थियों पर देंगे उतना ही बेहतर परिणाम होंगे। शिक्षा की पूरी जिम्मेवारी शिक्षकों पर है।

किसी भी शिक्षण संस्थान के शिक्षक जैसे होंगे उनके विद्यार्थी भी वैसे ही होंगे। समिति के अध्यक्ष दिवेंन्दू मुखर्जी ने स्वागत भाषण देते हुए समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर समिति की ओर से एक मानपत्र, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर चटर्जी को सम्मानित किया गया।

नए पाठ्यक्रम से जुड़ी समस्याएं बताए
शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि शिक्षक नए पाठ्यक्रम से जुड़ी समस्याओं को रेखाकिंत करें। विद्यार्थियों के लिए यह नया पाठ्यक्रम लाया गया है। नए पाठ्यक्रम से छात्रों को किसी भी तरह की समस्या होगी, तो उसका समाधान किया जाएगा। समस्याओं को पाठ्यक्रम बनाने वाली कमेटी के सामने रखा जाएगा जिससे किसी भी विद्यार्थी को कोई असुविधा न हो।