29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल में भाजपा की राह पर आम आदमी पार्टी

दिल्ली की सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी ने बंगाल (West Bengal) में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए भाजपा की राह अपनाई है। राज्य के कई जिलों में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान शुरू किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Paritosh Dubey

•

Updated: 27 Aug 2021, 1:47 PM IST

बंगाल में भाजपा की राह पर आम आदमी पार्टी

बंगाल में भाजपा की राह पर आम आदमी पार्टी

खडग़पुर .
आम आदमी पार्टी ने बंगाल में भाजपा की राह पर चलते हुए अपना सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी ने मेदिनीपुर शहर में जगह-जगह मिस्ड कॉल से सदस्यता वाले पोस्टर लगाए हैं। पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के फोटो के साथ मोबाइल नम्बर वाले पोस्टर लगाए गए हैं। जिनमें मिस्ड काल देकर पार्टी की सदस्यता लेने की बात कही है। भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में इसी तरीके से अपनी सदस्यता बढ़ाई थी।
भाजपा ने पोस्टर पर तंज कसते हुये कहा कि पश्चिम मेदिनीपुर शहर में पोस्टर लगाने में तृणमूल समर्थकों की भूमिका है।
वहीं तृणमूल के पश्चिम मेदिनीपुर जिला के तृणमूल अध्यक्ष सुजय हाजरा ने कहा कि पहले भाजपा ने भी मिस काल की सहायता से सदस्य बनाये थे। तृणमूल समर्थक केवल ममता बनर्जी का पोस्टर लगाते हैं।
पश्चिम मेदिनीपुर जिलाआप अध्यक्ष सौरभ घोष ने कहा कि उनकी पार्टी बंगाल में राजनीतिक कचरे को साफ करने के लिये आ रही है। कौन क्या कहता है, इससे कोइ फर्क नही पडऩे वाला है। मुकाबला राजनीतिक मैदान में होगा।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग