
West Bengal: मुख्य सचिव ने दिया निर्देश , दुर्गापूजा के पंडालों में कोरोना प्रोटोकॉल का हो सख्ती से पालन
कोलकाता
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने सभी जिलों के कलक्टर एवं व एसपी को दुर्गापूजा के पंडालों में कोरोना प्रोटोकॉल का हो सख्ती से पालन हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने बुधवार को सभी जिलों के कलक्टर और एसपी के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी जिलों के कलक्टर और एसपी को बताया कि कोरोना के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से पिछले वर्ष पंडाल निर्माण के संबंध में जो गाइडलाइंस जारी की गई थी, इस बार भी उसके अनुसार ही पूजा पंडाल का निर्माण की अनुमित दी गई। पूजा कमेटियों को दुर्गापूजा पंडालों को हर तरफ से खुला रखने को कहा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। पंडालों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सेनिटाइजेशन की व्यवस्था करने को कहा गया है। इन दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत पालन हो इसका ध्यान रखें। मुख्य सचिव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाए।
Published on:
9 Sep 2021, 12:20 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.