31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WEST BENGAL-कोलकाता की जगत मशहूर दुर्गा पूजा में इस बार तरह-तरह के पंडाल

पूजा पंडाल में थीम बना कृषि कानून विरोधी आंदोलन,पंडाल में पोस्टर में लिखा--हम किसान हैं न कि आतंकवादी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Shishir Sharan Rahi

•

Updated: 7 Oct 2021, 5:26 AM IST

WEST BENGAL-कोलकाता की जगत मशहूर दुर्गा पूजा में इस बार तरह-तरह के पंडाल

WEST BENGAL-कोलकाता की जगत मशहूर दुर्गा पूजा में इस बार तरह-तरह के पंडाल

BENGAL DURGA-PUJA NEWS-कोलकाता। थीम आधारित कोलकाता की जगत मशहूर दुर्गा पूजा में इस बार तरह-तरह के पंडाल नजर आएंगे। महानगर में पंडाल हमेशा किसी थीम पर तैयार किए जाते हैं। इस बार पंडाल में बनी विभिन्न कलाकृतियों से किसान आंदोलन की कहानियां बयां की गई है।एक दुर्गा पूजा पंडाल ने किसान आंदोलन को थीम बनाया है। उत्तर कोलकाता के दमदम पार्क भारत चक्रपंडाल के प्रवेश द्वार पर किसानों के ट्रैक्टर से खेत जोतने की एक विशाल प्रतिकृति लगाई गई है।उसके आसपास एक कार का एक स्केच और रास्ते में एक किसान को लेटे हुए दिखाया गया। नीचे बंगाली में लिखा है--मोटरगाड़ी उड़े धुलो नीचे पोरे चासीगुलो (कार धुंआ उड़ाती हुई जा रही और किसान उसके पहिये के नीचे आ रहे हैं)।पंडाल में सैंकड़ों चप्पल प्रदर्शन के बाद वाले दृश्य को दर्शाते हैं।इस थीम की अवधारणा पेश करने वाले कलाकार अनिर्बान दास ने कहा कि आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले किसानों के नाम विशाल ट्रैक्टर पर कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों पर लिखे गए हैं।तथा ट्रैक्टर में पंख लगाए गए हैं।उन्होंने कहा कि ये पंख बंधन से मुक्ति की इच्छा का प्रतीक हैं। पंडाल में एक अन्य पोस्टर अंग्रेजी में है जिसपर लिखा है कि हम किसान हैं न कि आतंकवादी। किसान अन्न सैनिक होते हैं। पूजा समिति सचिव प्रतीक चौधरी ने कहा कि वे किसानों के शोषण को सामने लाना चाहते हैं। राज्य सरकार ने दुर्गापूजा कमेटियों को 50-50 हजार आर्थिक मदद व पूजा पंडालों में निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।......----------------------

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल