31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WEST BENGAL BSF–घायल होने के बावजूद जवान ने दिखाई दिलेरी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के नापाक इरादे किया नाकाम, फसल चोरी करने आए बांग्लादेशी घुसपैठियों से भिड़ा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Shishir Sharan Rahi

•

Updated: 18 Sep 2021, 5:27 AM IST

WEST BENGAL BSF--घायल होने के बावजूद जवान ने दिखाई दिलेरी

WEST BENGAL BSF--घायल होने के बावजूद जवान ने दिखाई दिलेरी

BENGAL BSF-कोलकाता। बीएसएफ के एक जवान ने घायल होने के बावजूद दिलेरी का परिचय देते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों के नापाक इरादे को नाकाम कर दिया। घटना नदिया जिले के सीमावर्ती इलाके की है। भारतीय क्षेत्र में किसानों की फसल चोरी करने के इरादे से आए बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बीएसएफ जवान पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना 16 सितंबर को तब हुई जब 08वीं वाहिनी सीमा चौकी फिटकारीगेट के जवान सीमा पर तैनात थे। जवानों ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय सीमा में फसल काटते देखा तो उन्हें रुकने के लिए कहा। लेकिन वे फसल काटने में लगे रहे। जैसे ही जवान ने नजदीक जाकर एक को पकडऩे की कोशिश की उसके साथियों ने जवान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल होने पर भी जवान मौके पर डटा रहा और चोरों के मनसूबों पर पानी फेर दिया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए सरकारी हस्पताल कृष्णानगर ले जाया गया।08वीं वाहिनी कमांडिग ऑफिसर बी मधुसुदन राव ने कहा कि हमारे जवान जान की परवाह किए बिना अंतराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। उन्होंने चेताया कि अगर कोई अपराधिक तत्व जवानों के साथ इस प्रकार का अमानवीय व्यवहार करेगा तो भविष्य में हम सख्त कदम उठाने में नही हिचकिचाएंगे। इस सम्बंध में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को विरोध पत्र लिखकर सूचित किया गया है। उन्होंने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।...

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल