28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WEST BENGAL-वैलेंटाइन वीक: प्रेम रंग में घुली चॉकलेटी मिठास

Valentine's Week, महानगर के युवाओं ने मनाया चॉकलेट डे, कई दिनों से युवा कर रहे थे चॉकलेट डे का इंतजार, टेडी-डे आज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Shishir Sharan Rahi

•

Updated: 10 Feb 2022, 1:35 AM IST

WEST BENGAL-वैलेंटाइन वीक: प्रेम रंग में घुली चॉकलेटी मिठास

WEST BENGAL-वैलेंटाइन वीक: प्रेम रंग में घुली चॉकलेटी मिठास

Valentine's Week-कोलकाता। 14 फरवरी तक जारी वैलेंटाइन वीक के के तीसरे दिन बुधवार को महानगर समेत आसपास के युवाओं ने चॉकलेट-डे मनाया। जबकि 10 फरवरी को टेडी-डे बचपन की यादों को तरोताजा करने वाले दिन में मनाया जाएगा। कई दिनों से युवा इस चॉकलेट डे का इंतजार कर रहे थे। युवक-युवतियों में गजब का उत्साह देखा गया। मौका-ए-दस्तूर अनुसार धडक़ते दिलों ने एक दूसरे को चॉकलेट देकर दिल की बात कह डाली। कइयों ने अभिभावकों को भी चॉकलेट दिया। कोलकाता, हावड़ा, हुगली समेत प्रदेशभर में चॉकलेट डे की धूम रही। किसी ने इजहारे मोहब्बत तो किसी ने दोस्ती का हाथ बढ़ा डाला। प्रेम- दोस्ती के रंग में चॉकलेट की मिठास घोली गई।गुलाब की सुगंध से शुरू हुए वैलेंटाइन वीक में बुधवार को चॉकलेट की मिठास घुली। चॉकलेट डे पर युगल जोड़ों ने एक दूसरे को चॉकलेट दी तो दोस्तों ने इस अवसर पर एक दूसरे का मुंह चॉकलेट से मीठा कराने में कंजूसी नहीं बरती।
---

खूब बिकी दिल शेपचॉकलेट

चॉकलेट डे पर खासकर दिल शेप की चॉकलेट की खासी बिक्री हुई। खासकर उन चॉकेलट की डिमांड रही जो दिल के आकार में बनी थी। सारे दिन चॉकलेट लेने देने का सिलसिला जारी रहा। साथ ही मोबाइल समेत तमाम सोशल मीडिया पर भी मैसेज में चॉकलेट का आदान-प्रदान जारी रहा। चॉकलेट दुकानों पर भीड़ रही। इस बारे में दुकानदारों का कहना था कि चॉकलेट की मांग वाकई में खूब है। दिल के आकार वाली चॉकलेट की मांग तो सबसे अधिक रही। प्यार भरे स्लोगन लिखे तोहफों की भी मांग रही। चॉकलेट-केक और पेस्ट्री की भी मांग रही। इसके साथ ही गुलाब भी बिके।