29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WEST BENGAL-एनआरएस ने जटिल सर्जरी से बचाई 2माह के मासूम की जान

शिशु साथी परियोजना के तहत सर्जरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Shishir Sharan Rahi

•

Updated: 19 Apr 2022, 1:41 PM IST

WEST BENGAL-एनआरएस ने जटिल सर्जरी से बचाई 2माह के मासूम की जान

WEST BENGAL-एनआरएस ने जटिल सर्जरी से बचाई 2माह के मासूम की जान

BENGAL NEWS-कोलकाता। नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनआरएस) ने 2 महीने के मासूम की क्रिटिकल सर्जरी कर उसकी जान बचाई। एनआरएस में पिछले बुधवार को मुर्शिदाबाद के 3.5 किलो वजनी 2 महीने के मासूम सायन मंडल के दिल का सफल जटिल ऑपरेशन किया गया। लगभग ५ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद अब वह स्वस्थ है। अगर ऑपरेशन जल्द नहीं किया जाता तो उसकी जान जासकती थी। स्वास्थ्य भवन सूत्रों के अनुसार शिशु साथी परियोजना के तहत सर्जरी की गई। एनआरएस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दरअसल सायन को टॉसिग बिंग एनोमली विद हाइपोप्लास्टिक ऑरोटिक आर्क नामक जटिल बीमारी थी। जिसका मतलब है दिल में छेद। जन्म के बाद से ही सायन के दिल में छेद था। इस रोग में हृदय की मुख्य धमनियां अपरिपक्व और संकरी होती हैं। सायन का जन्म 14 फरवरी को मुर्शिदाबाद के जंगीपुर अस्पताल में हुआ था। जन्म के बाद उसे बहरामपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां ऐसी जटिल सर्जरी संभव नहीं थीइसलिए उसे परिजन एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। वह 4 अप्रैल तक एसएनसीयू केयर में डॉक्टरों की देखरेख में था। एनआरएस के कार्डियोथोरेसिक सर्जन प्रोफेसर परेश बंद्योपाध्याय के मार्गदर्शन में सायन की दिल की सर्जरी हुई।पश्चिम बंगाल के किसी भी सरकारी अस्पताल में इतने छोटे बच्चे के दिल का इतना जटिल ऑपरेशन पहले कभी नहीं हुआ। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय चक्रवर्ती ने बतााया कि राज्य के किसी भी सरकारी अस्पताल ने इतने छोटे बच्चे का इससे पहले ऑपरेशन नहीं किया है।ऑपरेशन के बाद सायन के परिजनों ने डाक्टरों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर एनेस्थीसिया विभाग प्रमुख डॉ. शंपा दत्तागुप्ता समेत हृदय रोग विशेषज्ञ विजय अग्रवाल के साथ प्रशिक्षित नर्सों और तकनीशियनों की टीम मौजूद रही। कुछ दिनों बाद वहघर वापस चला जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग