28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal politics: भाजपा विधायकों ने क्यों गंगाजल से आंबेडकर की प्रतिमा धोया

पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायकों ने गंगाजल से भरे कलस सिर पर लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में 30 भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बी आर आंबेडकर की प्रतिमा को गंगाजल से साफ किया। लेकिन भाजपा विधायकों ने ऐसा क्यों किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Manoj Kumar Singh

•

Updated: 2 Dec 2023, 1:56 PM IST

West Bengal politics: भाजपा विधायकों ने क्यों गंगाजल से आंबेडकर की प्रतिमा धोया

West Bengal politics: भाजपा विधायकों ने क्यों गंगाजल से आंबेडकर की प्रतिमा धोया

क्या कहा विधानसभा अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस ने
पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायकों ने गंगाजल से भरे कलस सिर पर लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में 30 भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बी आर आंबेडकर की प्रतिमा को गंगाजल से साफ किया। लेकिन भाजपा विधायकों ने ऐसा क्यों किया।
यह प्रतीकात्मक कदम गत 29 नवंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायकों द्वारा प्रतिमा के नीचे दिए गए दो दिवसीय धरने के जवाब में उठाया गया। तृणमूल कांग्रेस विधायकों ने पश्चिम बंगाल में केंद्रीय निधि जारी करने और केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन में केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए धरना दिया था।
शुभेंदु ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
शुभेंदु ने संवाददाताओं से कहा कि लुटेरों, लोकतंत्र के हत्यारों की पार्टी के विधायक, जिन्हें पश्चिम बंगाल के लोगों ने पहले ही खारिज कर दिया है और राज्य पुलिस और मशीनरी की मदद से सत्ता से चिपके हुए हैं, उन्होंने पिछले दो दिन से अपनी उपस्थिति के साथ आंबेडकर की पवित्र प्रतिमा को कलंकित किया है। भाजपा विधायकों ने प्रतीकात्मक रूप से प्रतिमा को गंगाजल से साफ करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया।
जानना चाहूंगा कि ऐसा क्यों किया: स्पीकर
विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि वे मार्शल से कहेंगे कि शुभेंदु अधिकारी से आंबेडकर प्रतिमा को गंगाजल से साफ करने का कारण पूछें। उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहूंगा कि ऐसा क्यों किया गया। सदन में पिछले दो दिन भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने चोर चोर के नारे लगाए। तृणमूल कांग्रेस ने जहां आंबेडकर प्रतिमा के नीचे बैठ कर धरना दिया, वहीं भाजपा ने मुख्य विधानसभा हॉल के प्रवेश के पास धरना दिया।
भाजपा ने किया अपना प्रायश्चित: तापस
तृणमूल कांग्रेस के उप मुख्य सचेतक तापस रॉय ने कहा कि आंबेडकर प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके भाजपा ने देश में दलितों और अन्य पिछड़ा वर्गों पर अत्याचारों तथा संविधान और लोकतंत्र की हत्या के अपने ही पापों का प्रायश्चित किया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे विधानसभा के अंदर अध्यक्ष की अनुमति के बिना ऐसी चीजें नहीं कर सकते। हमने अपने आंदोलन से पहले विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी ली थी।