9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Suicide Case: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिली कॉलेज छात्रा की लाश, सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह

CG Suicide case: गर्ल्स हॉस्टल में रह कर बीएससी की पढ़ाई कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। उसकी लाश हॉस्टल के बाथरूम में फंदे पर झूलते हुए मिली..

less than 1 minute read
Google source verification
अंडा करी व चावल खाने से महिला की मौत, परिवार के 3 लोगों की बिगड़ी तबियत, पोती व बेटा का इलाज जारी...

CG Suicide case: दिवाली की छुट्टी मनाकर पढ़ाई के हॉस्टल आई छात्रा की इस तरह मौत हो जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था। दरअसल कोंडागांव स्थित कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में रहकर बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्रा नीलिमा साहू ने खुदखुशी कर ली। उसकी लाश हॉस्टल के बाथरूम में फांसी के फंदे पर मिली। सुसाइड की इस घटना से छात्राओं में दहशत फैल गया।

CG Suicide case: पिता आया था हॉस्टल छोड़ने

मिली जानकारी के मुताबिक छात्र मूलत: रानी तराई जिला बालोद की रहने वाली है। सूत्रों के मुताबिक मृतिका के पिता चेतन साहू उन्हें कुछ दिन पहले ही दीपावली अवकाश के बाद हॉस्टल छोड़ भी आये थे।

यह भी पढ़ें: CG Suicide Case: फाइनेंस कंपनी ने क़िस्त के लिए किया प्रताड़ित, युवक ने की आत्महत्या

छोड़ा सुसाइड नोट

बताया जा रहा है कि, मृतिका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमे अपनी सोचने समझने की शक्तियां कम होने के साथ ही, अपनी सबसे बड़ी कमजोरी घर से अलग रहकर पढ़ाई करने का लेख किया है। अन्य छात्राओं को इसकी जानकारी मंगलवार की तब लगी जब वह काफी समय बाद हॉस्टल में नजर नही आई।