3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : कोंडागांव बनी हॉट सीट, वर्तमान एवं पूर्व मंत्री फिर मैदान में..

CG Election 2023 : चुनावी समर में भाजपा शासनकाल में मंत्री रहीं लता उसेंडी हैं तो अभी कांग्रेस सरकार के मंत्री मोहन मरकाम हैं

2 min read
Google source verification
mohan_markam.jpg

CG Election 2023 : कोंडागांव विधानसभा हॉट सीट मानी जाती रही है, क्योंकि यहां से विधायक चुने जाने के बाद उनका मंत्री बनना लगभग तय ही रहा है। पिछले चार विधानसभा के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। इस बार चुनावी मैदान में पूर्व व वर्तमान मंत्री आमने-सामने हैं। चुनावी समर में भाजपा शासनकाल में मंत्री रहीं लता उसेंडी हैं तो अभी कांग्रेस सरकार के मंत्री मोहन मरकाम हैं। इस सीट पर दोनों प्रत्याशी पांचवीं बार आमने-सामने हैं।

यह भी पढ़ें: पत्रिका एक्सप्लेनर : बदलाव की बयार ऐसी चली कि 5 विधायक नहीं बचा पाए सीट

दो-दो बार बंधा जीत का सेहरा

भाजपा और कांग्रेस के दोनों ही प्रत्याशी दो-दो बार कोंडागांव विधानसभा से चुनाव जीतकर मंत्री पद प्राप्त कर चुके हैं। हालांकि इस सीट पर इस बार 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपने दावेदारी पेश कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में मतदाता रूपी भगवान किस किस प्रत्याशी की रायपुर पहुंचाने की मनोकामना पूरी करता है।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: अब टीएस सिंहदेव को नोटिस जारी, भाजपा नेता ने की थी शिकायत

दो चुनाव में जीत का अंतर घटा

हालांकि जीत का अंतर विधानसभा चुनाव वर्ष 2013 व 2018 में कम हुआ है। यह तीन हजार के आंकड़े को पार नही कर पाया है। वहीं अविभाजित मध्य प्रदेश के दौरान यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही और राज्य विभाजन के दौरान भी इस सीट से कांग्रेस के शंकर सोढ़ी मंत्री पद पर काबिज रहे।

यह भी पढ़ें: चुनावी कानाफूसी : ... तो मैडम ने कटा लिया दिल्ली का टिकट

यह भी रहा है यहां का मिथक

कोंडागांव विधानसभा का इसे मिथक कहें या फिर परिपाटी कि जो भी इस सीट से विधायक बनकर विधानसभा तक पहुंचा है, यदि उनकी सरकार राज्य में काबिज है तो वह मंत्री बनते आये हैं। साथ ही लगातार किसी भी प्रत्याशी को विधानसभा की जनता ने दो दो दफे सेवा करने का मौका नहीं दिया है।