CG Election 2023: अब टीएस सिंहदेव को नोटिस जारी, भाजपा नेता ने की थी शिकायत
अंबिकापुरPublished: Oct 29, 2023 05:25:22 pm
CG Election 2023: आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी किया नोटिस, 24 घंटे में प्रस्तुत करना होगा जवाब


Congress Candidate TS Singhdeo
अंबिकापुर. CG Election 2023: अब अंबिकापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया है। मामले की शिकायत भाजपा नेता आलोक दुबे ने की थी। शिकायत को संज्ञान में लिया गया और मामला सही पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब 1 दिन के भीतर देने कहा गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भरतपुर-सोनहत से भाजपा प्रत्याशी को 3 बार नोटिस जारी किया गया था। जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।