27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: हॉस्टल से छात्रा गायब और प्रबंधन रहा अनजान, परिजन ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

CG News: इस विद्यालय की यह कोई पहली घटना नहीं बल्कि, इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। और हर बार की तरह इस बार भी प्रबंधन केवल मूकदर्शक बना हुआ है।
2 min read
Google source verification
हॉस्टल से छात्रा रही गायब (Photo source- Patrika)

हॉस्टल से छात्रा रही गायब (Photo source- Patrika)

CG News: कोण्डागांव जिले के एक आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत एक छात्रा हॉस्टल से तीन से चार दिन से गायब रहे और प्रबंधन को इसकी खबर भी नहीं लगी। यह शिकायत छात्रा के परिजन ने की है। उनका कहना है कि विद्यालय में अध्यनरत एक छात्रा एक युवक के साथ तीन-चार दिन से गायब रही और इसकी जानकारी न तो हॉस्टल अधीक्षक को लगी और न ही प्रबंधन को इससे तो यह तय ही है कि और इसके कुछ दिनों बाद छात्रा अपने घर पहुंच गई।

CG News: परिजनों ने थाने पहुंच दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई

परिजनों के अनुसार, 8 अगस्त से छात्रा विद्यालय से लापता थी और 11 अगस्त को अचानक अपने घर पहुंची। जब इसकी सूचना परिजनों ने विद्यालय के प्राचार्य को दी, तब जाकर उन्हें छात्रा के लापता होने की जानकारी हुई। जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को पहले स्कूल बुलाया फिर एक दिन बाद 12 अगस्त को उसे घर भेज दिया। हालांकि परिजनों ने थाने पहुंच दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वही पुलिस ने मामला दर्ज करते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड पर जेल भेज भी दिया है। मामले की जानकारी लगने के बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी स्कूल पहुंचे और जानकारी लेनी चाहिए तो स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उन्हें कुछ बताने से मना कर दिया और स्कूल में प्रवेश के नियम कायदे बताने की पंचायत प्रतिनिधियों ने कही है।

लापरवाही आती रही है सामने प्रबंधन की

CG News: इस विद्यालय की यह कोई पहली घटना नहीं बल्कि, इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। और हर बार की तरह इस बार भी प्रबंधन केवल मूकदर्शक बना हुआ है। और कुछ कहने से बच रहा है। जैसे ही इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को लगी अधिकारी मौके पर पहुंचे और वस्तु स्थिति से अवगत हुए। अब देखना होगा कि, जिम्मेदार लापरवाहों पर उच्च अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं। या फिर हर बार की तरह ही केवल कागजी कार्यवाही में ही मामला रफा-दफा हो जाएगा।

ओम नारायण, प्राचार्य आवासीय विद्यालय: हमने पूरी जानकारी सहायक आयुक्त महोदय को दे दी है आप उनसे ही बात कर ले हमें कुछ नहीं कहना।