कोंडागांव. फ्रांस के इंटरनेशनल स्पेस यूनिवर्सिटी (International Space University) में विश्व स्तर के खगोलशास्त्री व शोधार्थियों की निगाहें सोमवार को टीवी स्क्रीन से चिपकी हुई थी। स्क्रीन पर भारत के चंद्रयान मिशन (Chandrayaan 2) की गतिविधियों को वे टकटकी लगाए देख रहे थे। इसके साथ सबसे ज्यादा चमक जिस चेहरे पर थी, वह नित्या पांडे का था।