31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदान दलों को कराया मतदान कराने का अभ्यास

CG Election 2023 : विकासखण्ड के मतदान दलों के लिए गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 20 Oct 2023, 2:27 PM IST

मतदान दलों को कराया मतदान कराने का अभ्यास

मतदान दलों को कराया मतदान कराने का अभ्यास

कोण्डागांव। CG Election 2023 : विकासखण्ड के मतदान दलों के लिए गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी भी शामिल हुए। जहां सभी कक्षों में जाकर प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से चर्चा करते हुए मतदान प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए सभी बारीकियों को अच्छी तरह सीखने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें : CG Politics : गृहमंत्री शाह ने कहा, राज्य बना घोटालों का गढ़... CM बघेल बोले - स्टील प्लांट पर करें घोषणा

उन्होंने कर्मचारियों को ईवीएम मशीनों को अच्छी तरह से संचालित करना सीखने को कहा ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर तुरंत निदान किया जा सके। कलेक्टर ने इस दौरान सभी कक्षों में जाकर अपने सामने मतदान दलों के अधिकारियों को ईवीएम मशीनों की असेंबली करने एवं उसकी मतदान प्रक्रिया को समझाने हेतु जहां कहीं दल के सदस्यों को समस्या आ रही थी उनका तुरंत निदान करते हुए कलेक्टर ने सभी को ईवीएम के संबंध में विभिन्न जानकारियां प्रदान की। उन्होंने कहा कि जितना अधिक सभी अधिकारी ईवीएम के प्रति जागरूक होंगे एवं अधिक अभ्यास करेंगे इतनी सरलता से मतदान के दिन कार्यों का संपादन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : दंतेवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में शामिल रहे मुख्यमंत्री बघेल


इस प्रशिक्षण में प्रत्येक कक्ष में दो-दो ईवीएम मशीन लगाकर सभी अधिकारियों को स्वयं संचालित करने अवसर प्रदान किया गया है। ताकि वह इसकी सभी प्रक्रियों को अच्छी तरह समझ सकें। ज्ञात हो कि मतदान दलों के लिये प्रशिक्षण का आयोजन विकासखण्डवार किया जा रहा है। जिसके तहत गुरूवार को कोण्डागांव, 25 अक्टूबर को फरसगांव एवं माकड़ी तथा 26 अक्टूबर बड़ेराजपुर एवं केशकाल विकासखण्ड के मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर कावेरी मरकाम, मास्टर ट्रेनर शशिभूषण कन्नौजे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।