30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेसी विधायक कवासी लखमा कि गुंडागर्दी… युवक का गला दबाकर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत

Kondagaon News : पूर्व मंत्री एवं कोन्टा विधायक कवासी कलखमा के खिलाफ ग्राम इरपा निवासी महादेव कवासी ने उनके साथ गाली गलौज करने एवं मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 4 Jan 2024, 4:00 PM IST

kawasi_lakhma.jpg

MLA Kawasi Lakhma Threatened Boy : पूर्व मंत्री एवं कोन्टा विधायक कवासी कलखमा के खिलाफ ग्राम इरपा निवासी महादेव कवासी ने उनके साथ गाली गलौज करने एवं मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महादेव ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक के पुत्र का गांव में विरोध किया था, जिसको लेकर मेरे ऊपर आरोप लगाते हुए मेरे साथ दुर्व्यवहार एवं गाली-गलौज किया है।

यह भी पढ़ें : CF जवान ने खुद को मारी गोली, इलाज के लिए एयरलिफ्ट से रायपुर रेफर, देखें VIDEO

महादेव कवासी ने बताया कि कवासी लखामा ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि कोन्टा विधायक कवासी लखमा 1 जनवरी 2024 को ग्राम हरपा में आए और पहले सुकड़ा मुचाकी को तलाश की। वह नहीं मिले तो मुझे खोजवाने के लिए एक नयनार गांव का व्यक्ति को भेजा। कवासी लखमा भी बाजार में आए और बुलाया, मैं उनके पास पहुंचा तो उन्होंने मेरा गला को पकड़ और मारने के लिए हाथ उठाया था।