प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज हेतु रायपुर रवाना किया गया
कार में 5 व्यक्ति सवार थे जिनमें 4 व्यक्ति विवेक कुमार पटेल पिता प्रहलाद पटेल उम्र 21 वर्ष, शुभम कुमार पिता अखिलेश शर्मा उम्र 23 वर्ष, प्रवीण चौहान पिता नरेश चौहान उम्र 21 वर्ष, सूर्यकान्त वैष्णव पिता स्व. तुवेन्द्र वैष्णव उम्र 33 वर्ष को गंभीर चोटें पहुंची है । जिन्हें ग्रामीणों द्वारा 108 बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल भिजवाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज हेतु रायपुर रवाना किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुट गई है।