
नगरी निकाय चुनाव के लिए सरगर्मी हुई तेज, दावेदारों के लिस्ट में पार्टी कर रही चर्चा
कोण्डागांव . दो माह बाद होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए अब दावेदार भी खुलकर सामने आने लगे हैं। जिला मुख्यालय स्थिति नगर पालिका में ओबीसी महिला सीट आरक्षित होने से कई वर्तमान पाषर्दो व पार्टी पद़ाधिकारों को जहां उनकी मंशामुताकि आरक्षण नहीं होने से कही न कही उन्हें निराशा हाथ लगी है। तो वहीं अब नपा अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी करने वालों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी के पास अब तक अध्यक्ष के लिए दो नाम वर्षा यादव व भोज जैन ने पार्टी को आवेदन देकर अपनी दावेदारी पेश की है तो वही कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन नाम सामने आने की बात कह रहे है। हालांकि अभी पार्टी के सामने और अपनी दावेदारी पेश कर सकते है। इसके बाद ही इन नामों पर विचार-मंथन का दौर चलेगा और पार्टी उसे अपना प्रत्याशी बनाएगी। आपको बता दें अभी केवल दावेदारों के नाम ही सामने आने शुरू हुए है, लेकिन भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा चुनाव से पहले कर रही हैं।
हर वार्ड से तीन से चार नाम रोजाना जुड़ रहे
पार्टी को मिले आवेदनों में वार्ड पार्षदों के लिए हर वार्ड से तीन से चार नाम सामने आ रहे है। वहीं एक दो वार्ड ऐसे भी है जहां से अब तक किसी ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की हैं। अध्यक्ष के साथ ही वार्डों में प्रत्याशी के लिए भी आरक्षण नियमानुसार किया जा चुका हैं। इसके बाद से अपने को उम्मीदवार घोषित कराने की लांबिग शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी चुनाव होने से कुछ समय हैं, लेकिन उम्मीदवार अभी से अपने-अपने वार्डों में सक्रीय दिखने लगे हैं। तो वही कई वार्ड ऐसे है जहां आरक्षण ने मौजूदा पार्षद की दुबारा जीतकर पालिका पहुंचने की तमन्ना ही समाप्त कर दी।
Click & Read More Chattisgarh News.
Updated on:
10 Oct 2019, 4:33 PM IST
Published on:
10 Oct 2019, 4:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.