
Road Accidnet in NH -30 Kondagaon
कोंडागांव. जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित नेशनल हाइवे 30 पर एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बोरगांव निवासी 55 वर्षीय शीशीपद साना पिता मनमथ साना अपनी दुपहिया वाहन हिरो पेशन प्रो में सवार होकर अपने किसी परिजन के घर जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पेशन प्रो वाहन क्रमांक सीजी 14 सीजे 6548 बताया जा रहा है। मृतक अपनी बहन के घर जुगानी के लिए निकला हुआ था।
बहन के घर के लिए निकला था अधेड़
सड़क दुर्घटना में जिस बाइक सवार की जान मौके पर गई, वह गुरूवार की शाम को अपनी बहन के घर जाने के लिए बोरगांव से जुगानी अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी बीच अचानक से जगदलपुर की ओर से रायपुर की ओर जा रही एक ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर ही तोड़ा दम
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर बोरगांव स्थित है। मृतक बोरगांव से अपनी बहन के घर जुगानी जा रहा था। जिसकी दूरी करीब 10 किमी है। इस बीच ट्रक की चपेट में आने के बाद अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दल
राष्ट्रीय राजमार्ग में हुई इस दर्दनाक सड़क हादसे की खबर जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस मौके के लिए दल-बल के साथ रवाना हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर काफी जाम की स्थिति भी बनी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने इस मार्ग को क्लियर करवाया।
भागने की फिराक में था ड्राइवर
सड़क दुर्घटना के बाद बाइक सवार की मौत हो गई। जिसके बाद जगदलपुर की ओर से रायपुर की ओर जा रही ट्रक का चालक घटना के बाद मौके से फरार होने की फिराक में था, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने ड्राइवर को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
Published on:
31 Aug 2017, 7:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.