10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोंडागांव
Landslide in Keshkal: इस घाट से गुजरने से पहले सौ बार सोचें… डरा देगा भूस्खलन का ये खौफनाक Video
Play video

Landslide in Keshkal: इस घाट से गुजरने से पहले सौ बार सोचें… डरा देगा भूस्खलन का ये खौफनाक Video

Landslide in Keshkal Ghati: मूसलाधार बारिश होने पर घाटी में भूस्खलन होने के चलते चट्टान गिरने लगे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 20 Jul 2024, 1:13 PM IST

Landslide in Keshkal Ghati: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल घाटी से आवागमन करने वाले राहगीर अब सावधान हो जाएं। मूसलाधार बारिश होने पर घाटी में भूस्खलन होने के चलते चट्टान गिरने लगे हैं। केशकाल घाट के मोड़ क्रमांक 2 में शुक्रवार दोपहर अचानक एक विशालकाय चट्टान उखड़कर सड़क पर आ गिरी। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन उस मार्ग से नहीं गुजर रहा था।

चट्टान गिरने की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अत्यधिक बारिश होने के कारण चट्टान को नही हटवाया गया है। फिलहाल केशकाल पुलिस द्वारा उक्त चट्टान पर रेडियम लगा दिया गया है। एक ओर से वाहनों का आवागमन जारी है। लेकिन रात के वक्त वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति निर्मित होने की संभावना भी बनी हुई है।