
पुत्र की पिटाई के बाद पिता ने क्यों कहे ऐसे शब्द कि पुलिस तक जाना मेरी सबसे बड़ी भूल, पढ़ें खबर
कोंडागांव. तीन माह पहले हुई एक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को उठाकर लाई पुलिस ने थाने में ही रातभर बिठाकर रखा और उसके साथ मारपीट की गई। मामला गुरूवार की रात की है जब पीडि़त युवक पदम डाबी को उसके ही घर में दीपावाली के समय हुए लाखों की चोरी के मामले में पूछताछ के नाम पर कई दफे थाने बुलाकर उससे पूछताछ की जा चुकी है। ऐसी ही पूछताछ के लिए गुरूवार की शाम भी पदम को बुलाया गया और रातभर उसे पूछताछ के नाम पर थाने परिसर में बैठाये रखने के साथ ही पुलिस के द्वारा मारपीट किये जाने की बात पीडि़त के परिजन लगाते हुये पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह जाहिर कर रहे हैं।
चोरी मामले की जांच में जुटी पुलिस
ज्ञात हो कि मामला राजेश डाबी के सरगीपाल स्थित मकान पर दिवाली के समय चोरी हुई थी। जिसकी रिर्पोट 27 अक्टूबर को कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से इस मामले पर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। हालंाकि पुलिस को इस मामले में अभी कोई ठोस सबूत तो नहीं मिल पाया है, लेकिन पुलिस अपनी तरह से जांच में जुटे होने की बात कह रही है।
पीडि़त के पिता ने कहा पुलिस तक जाना मेरी भूल
प्रार्थी राजेश डाबी ने कहा कि मेरे घर में हुई चोरी की पुलिस में रिर्पोट दर्ज कराना मेरी भूल मालूम हो रही है। मेरे ही परिवार के लोगों को बार-बार थाने बुलाकर पूछताछ करते हुये उन्हें डराया-धमकाया जा रहा हैं। जिससे मेरा पूरा परिवार डरा हुआ है। पुलिस अपनी जांच करे इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं पर पूछताछ के नाम पर मारपीट करना उचित नहीं है। इतनी मारपीट कि घर से पूछताछ के लिए गया व्यक्ति सीधे हास्पिटल में भर्ती हो जाए।
जांच कर दोषियों पर की जाएगी कार्रवाई
इस संबंध में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पूछताछ के लिए बुलाये गये युवक से यदि पिटाई किया गया है तो वह उचित नहीं है। इस पर जांच करवाकर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।