4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोण्डागांव के बीजापुर में रमन ने कहा, भाजपा की नीति व नीयत में खोट नहीं इसलिए आगे बढ़ रही पार्टी

कोण्डागांव के बीजापुर में प्रदेश मुखिया पहुंचे विधायक प्रत्याशी के समर्थन में, वोट मांग कर रहे समर्थन की बात Election 2018
less than 1 minute read
Google source verification
रमन ने कहा

कोण्डागांव के बीजापुर में रमन ने कहा, भाजपा की नीति व नीयत में खोट नहीं इसलिए आगे बढ़ रही पार्टी

कोंडागांव. कोंडागांव जिले के माकड़ी बीजापुर में रमनसिंह ने भाजपा प्रत्यशी लता उसेंडी के समर्थन में वोट मांग उन्होंने कहा कि, जिले का निर्माण होने के बाद से यहाँ का लगातार विकास हो रहा है। कांग्रेस केवल बाते करती है। काम नही 55 वर्ष के कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश में कोई खास विकास नही हो पाया।

जिले में जितना विकास भाजपा ने किया उतना किसी ने नही किया
यही वजह है कि आज भाजपा की सरकार लोगो को हर जगह उनकी सहायता के लिए खड़ी है। विभन्न योजनाओं के माध्यम से भाजपा की सरकार विकास करने में कोई कमी नही की। कोंडागाँव जिले में जितना विकास भाजपा ने किया उतना किसी ने नही किया। उन्होने कहा कि हर किए कांग्रेस सरकार गरीबी हटाने का नारा लगती हैं लेकिन उनकी ही सरकार ने गरीबो को ही हटा दिया है।

सीडी की राजनीति केवल इससे जुड़े हुए लोग ही सोच सकते हैं
भाजपा की नीति व नियती ठीक है इसलिए हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा किए काँग्रेशियो के पास तो न नीति हैं और न नियती न कोई नेता है। हम इज्जत की राजनीति करते हैं। सीडी की राजनीति केवल इससे जुड़े हुए लोग ही सोच सकते हैं।