8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोऑर्डिनेशन सेंटर में हुई पुलिस व थर्ड जेंडरों के बीच खास बातचीत, पढ़ें खबर

थर्ड जेंडर ने कार्यशाला में पुलिस को बताई अपनी परेशानी, डीआईजी, एसपी सहित थर्ड जेंडर के लोग रहे मौजूद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 25 Dec 2017, 8:49 PM IST

थर्ड जेंडरों ने कार्यशाला में पुलिस से कहा इन परेशानियों से गुजरना पड़ता है हमें

थर्ड जेंडरों ने कार्यशाला में पुलिस से कहा इन परेशानियों से गुजरना पड़ता है हमें

थर्ड जेंडरों ने कार्यशाला में पुलिस से कहा इन परेशानियों से गुजरना पड़ता है हमें, पढ़ें खबर

कोंडागांव. स्थानीय पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में सोमवार की सुबह जिले भर के पुलिस अधिकारियों व थर्ड जेंडर के लोगों की एक कार्यशाला आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में डीआईजी रतनलाल डांगी, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, डीएसपी के साथ ही जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे। यह पहला मौका है जब इस तरह की कार्यशाला जिले में हो रही हो और थर्ड जेंडरों से चर्चा हो रही है।

Read More : स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आने निगम ने कस ली कमर, रात में कुछ ऐसा दिखा नजारा...

थर्ड जेंडरों ने पुलिस से सांझा किया विचार
कार्यशाला के दौरान थर्ड जेंडर वेलफेयर एसोसिएशन की विद्या एवं रंजनी यादव सहित इस वर्ग से जुड़े लोंगों ने अपनी बात रखते हुये कहा कि, हमे समाज में एक अलग ही दृष्टि से देखा जाता हैं और हमारे साथ कई तरह से लैंगिक अपराध किए जाते हैं। जिसका हम विरोध तो करना चाहती है, लेकिन वे नहीं कर पाती। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विडियों क्लीपिंग के माध्यम से भी थर्ड जेंडर पर होने वाली परेशानियों को दिखाया गया कि, समाज में उन्हें किस तरह से जलील होना पड़ता है यहीं नहीं उनका खुद का परिवार ही उन्हें अपने से अलग कर देता हैं।

Read More : इस Colony का हाल देख आपको भी होगा आश्चर्य कहेंगे "यहां रहते हैं VIP Officer

नहीं मिलती नौकरी
थर्ड जेंडर से जुड़े लोगों ने कहा कि हम पढ़े-लिखे होने के बाद भी हमे नौकरीपेशा नहीं मिलता और हमें अपना जीवन चलाने के लिए कई तरह की मशक्कत करनी पड़ती हैं। हालंाकि अब शासन-प्रशासन ने उनकी मद्द शुरू की हैं। सरकारी नौकरियों में भी उन्हें शामिल होने का मौका मिल रहा हैं। कार्यशाला के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब इनके लिए एक विशेश सेल तैयार किया जाएगा और इनके साथ होने वाली क्राईम व इनके द्वारा किये जाने वाले क्राईम संज्ञान लेगी।