14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सब इंस्पेक्टर ने घायल महिला की जान बचाने लगाई दौड़, लेकिन फिर भी भड़के ग्रामीण, देखें VIDEO…

Sub-inspector Saved Women's life: शनिवार को ग्राम चीजडोंगरी में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने वाले युवक को पुलिस आरोपी बनाकर उठा ले आई थी। ग्राम चिचडोंगरी के ग्रामीणों ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाते हए गिरफ्तार युवक को रिहा करने की मांग कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 2 Jan 2023, 12:30 PM IST

सब इंस्पेक्टर ने घायल महिला की जान बचाने लगाई दौड़

भड़के ग्रामीण

Sub-inspector Saved Women's life: एक पुलिस वाले ने मारपीट में घायल एक महिला की जान बचाने के लिए उसे उठाकर दौड़ लगाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, चीजडोंगरी में शनिवार को हुए मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग महिला मंगली नेताम बुरी तरह से जख्मी हो गई थी व उसके सिर से खून बह रहा था। मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस के सब इंस्पेक्टर आनंद सोनी ने घायल महिला की हालत को देखते हुए उसे उठाकर एम्बुलेंस(Sub-inspector Saved Women's life) तक पहुचने दौड़ लगाई। जिसे समय रहते जिला हॉस्पिटल में इलाज मिल जाने के चलते अब उसकी स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है, और उसे होश आने की बात कही जा रही है। यह पुलिस की तत्परता रही की महिला समय पर हॉस्पिटल पहुंच पाई और उसकी जान बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें: नाराज ग्रामीणों ने बीच सड़क पर पुलिस अधिकारी को दौड़ाया, जमकर हुई झूमाझटकी, देखें VIDEO...

लेकिन रविवार की दोपहर अचानक माहौल गरम हो गया। नाराज ग्रामीणों ने एक पुलिस अधिकारी को बीच रोड दौड़ाने लगे। बता दें कि शनिवार को ग्राम चीजडोंगरी में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने वाले युवक को पुलिस आरोपी बनाकर उठा ले आई थी। ग्राम चिचडोंगरी के ग्रामीणों ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाते हए गिरफ्तार युवक को रिहा करने की मांग कर रहे थे। इसी मुद्दे को लेकर रविवार की दोपहर बढ़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और कोतवाली का घेराव करने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस व ग्रामीणों के बीच हल्की झुम्मा-झूटकी भी हुई।

बताया जा रहा है कि शनिवार को जिस पुलिस अधिकारी ने घायल महिला को उठाकर हॉस्पिटल भेजा था। ग्रामीण उसी पुलिस अधिकारी से रविवार को बहस करने लग गए थे और महिलाओं के उग्र होते ही पुलिस अधिकारी को दौड़ने की नौबत आ गई। एसडीओपी अमितेश सिंह ने बताया कि यहाँ पहुचे ग्रामीणों की बात सुनी गई है और उन्हें समझाइश देकर गांव भेज दिया गया है।