28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक जहां टीचर्स डे पर मना रहे थे खुशी, वहां सहायक शिक्षक कर रहे थे ये काम

शिक्षक दिवस पर सभी देश भर के शिक्षक खुश थे वहीं सहायक शिक्षकों में नजर आई ये बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 6 Sep 2018, 2:52 PM IST

सहायक शिक्षक

शिक्षक जहां टीचर्स डे पर मना रहे थे खुशी, वहां सहायक शिक्षक कर रहे थे ये काम

बोरगांव/फरसगांव . पांच सितंबर को सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर विकासखंड के सभी सहायक शिक्षक एवं पंचायत संवर्ग काली पट्टी लगाकर स्कूलों में अध्यापन कार्य किया।

सहायक शिक्षक फेडरेशन अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर
शाम चार बजे विकासखंड के पदाधिकारी एवं संकुल के प्रभारी शिक्षक अस्पताल मैदान पर एकत्र होकर 2 मिनट का मौन रखकर अपनी मांग को लेकर नारेबाजी किए। विदित हो कि सहायक शिक्षक फेडरेशन अपनी 4 सूत्री मांगों संविलियन में वर्ष बंधन की समाप्ति क्रमोन्नति, वेतन विसंगति व अनुकंपा नियुक्ति को लेकर आंदोलनरत है। परंतु शासन का उदासीन रवैया तथा सहायक शिक्षकों की उपेक्षा अनिश्चितकालीन आंदोलन की ओर धकेल रहा है।

क्रमोन्नति की पात्रता है वही शिक्षक पंचायत व एल बी संवर्ग को नही
जहां एक ओर समस्त शासकीय कर्मचारियों को क्रमोन्नति की पात्रता है वही शिक्षक पंचायत व एल बी संवर्ग को नही। विगत 22 वर्षों से शिक्षाकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन को अवगत करा रहे हैं परंतु 22 वर्ष उपरांत भी शासन इसका स्थाई समाधान निकालने में असमर्थ है। इसके कारण सहायक शिक्षक आक्रोशित है।

ये सभी रहे मौजूद
आज सहायक शिक्षक फेडरेशन अध्यक्ष महेंद्र कुमार पटेल, शेषनाथ पांडे, सनी शर्मा, नकुल नायक, राजेश यादव, हरीशा साहू, राधा वटी, सुमन पटेल, रमेश कुंडू, टिकेश्वर साहू, सरिता नागवंशी, हेमलता मरकाम, सीमा बघेल, मंजू यादव, जागेश्वर ध्रुव, जीना सलाम, जन्मजय पोटेडी, भास्कर सिंह वर्मा, वसीम मेमन, वसीम खान, पुरुषोत्तम कावड़, कृष्ण कुमार मरकाम, प्रहलाद पांडे, हरवंश नाग, टिकेश ठाकुर, जगदीश मरापी उपस्थित रहे।

सेवा निवृत्त शिक्षकों को शाल और श्रीफ ल भेंट कर किया सम्मानित
बोरगांव. 5 सितम्बर बुधवार को भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन के जन्म दिन पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत बोरगांव में किया गया। डॉ राधाकृष्णन के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षक समाज के ऐसे शिल्पकार होते हैं जो बिना किसी मोह के समाज को तराशते हैं।

ग्राम के कुछ ऐसे ही शिक्षक जिन्होने अपना जीवन शिक्षा को समर्पित किया
ग्राम के कुछ ऐसे ही शिक्षक जिन्होने अपना जीवन शिक्षा को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर ग्राम के सेवा निवृत्त शिक्षक विनय भूषण दास, डीसी भारद्वाज एवं अखिल चंद्र देवनाथ को जनपद सदस्य सोमा दास एवं सरपंच चंद्रकला सरकार एवं डॉ योगेश विश्वकर्मा के द्वारा टीका लगाकर, शाल व श्रीफ ल भेंट देकर सम्मानित किया गया एवं चरण स्पर्श किया।