1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसा: बाईपास रोड पर घटी दुर्घटना, युवक की हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामल

Accident: सुतर्रा- बगदेवा बायपास रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
हादसा: बाईपास रोड पर घटी दुर्घटना, युवक की हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामल

हादसा: बाईपास रोड पर घटी दुर्घटना, युवक की हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामल

कोरबा। Accident: सुतर्रा- बगदेवा बायपास रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। उसके साथी युवक को गंभीर चोटें आई है। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: युवक को रुपए देकर फंस गया ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक, गुजरात पुलिस ने होल्ड कराया खाता

दुर्घटना रविवार- सोमवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। ग्राम मोहनपुर में रहने वाला बृजपाल सिंह कंवर अपने दोस्त जीतनारायण के साथ शाम लगभग पांच बजे दवा खरीदने के लिए सुतर्रा गया था। देर रात तक बृजपाल घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसके पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच रात ढाई बजे परिवार को बृजपाल के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर मिली। मोहनपुर में रहने वाला बृजपाल का भाई प्रदीप कंवर घटना स्थल पर पहुंचा। बृजपाल को कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती होने का पता चला। प्रदीप अस्पताल पहुंचा तब तक बृजपाल की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: अब छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी झीरम कांड की जांच, NIA की अपील सुप्रीम कोर्ट में खारिज...CM बघेल ने किया ट्वीट

घटना में घायल बृजपाल के साथी जीतनारायण को गंभीर चोटें आई है। कटघोरा में प्राथमिक इलाज के बाद उसे कोरबा रेफर किया गया है। घटना कैसे हुई? यह स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि घर लौटते समय बृजपाल की बाइक को भारी वाहन ने ठोकर मार दिया होगा। उसके माथे पर चोट के निशान हैं। घटना के समय बाइक बृजपाल चला रहा था। बगदेवा का रहने वाला जीतनारायण बाइक के पीछे बैठा था। दुर्घटना रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है। उसे ठोकर मारने वाली गाड़ी की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: नाली निर्माण में भेदभाव का आरोप, नपा ने कहा जिन्होंने किया अतिक्रमण वे कर रहे हैं शिकायत

कटघोरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही है। इसकी बड़ी वजह तेज रफ्तार है। पुलिस ने अभी तक जितने मामले दर्ज किए हैं। इसमें अधिकांश घटनाओं का कारण रफ्तार को माना गया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालको को समय-समय पर चेकिंग के दौरान नियंत्रित गति से वाहन चलाने के लिए समझाईश दी जाती है। लेकिन कई बार देखा गया है, जब लोग रफ्तार बढ़ाने पर हादसे का शिकार हो जाते हैं। सुतर्रा के घटना में तेजरफ्तार का कारण माना जा रहा है।