29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक को रुपए देकर फंस गया ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक, गुजरात पुलिस ने होल्ड कराया खाता

CG News: ठगी के नए- नए तरीकों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक भी एक युवक को 51 हजार रुपए देकर कानूनी दावपेंच में फंस गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 21 Nov 2023, 4:33 PM IST

युवक को रुपए देकर फंस गया ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक, गुजरात पुलिस ने होल्ड कराया खाता

युवक को रुपए देकर फंस गया ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक, गुजरात पुलिस ने होल्ड कराया खाता

कोरबा। CG News: ठगी के नए- नए तरीकों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक भी एक युवक को 51 हजार रुपए देकर कानूनी दावपेंच में फंस गया। गुजरात पुलिस ने ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक के अकाउंट को बंद करा दिया है। केन्द्र संचालक से रुपए लेने वाला युवक ठग गिरोह का सदस्य निकला है।

यह भी पढ़ें: बेखौफ चल रहा अवैध प्लाटिंग का कारोबार, नहीं थम रहा सिलसिला, जानिए विस्तार से...

पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है। घटना बालकोनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि बालकोनगर बस स्टैंड में वेद प्रकाश जायसवाल ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालन करता है। 14 नवंबर दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वेद प्रकाश के पास एक युवक पहुंचा। उसने अपना नाम धरमवीर जाटव बताया। उसने बालकोनगर में रेडिमेड कपड़े का सेल लगाना बताया।

वेद प्रकाश से नकद रुपए की मांग करते हुए उसके फोन पे पर डिजिटल पैसा देने के लिए कहा। वेद प्रकाश ने अपना क्यूआर कोड धरमवीर को दिया। उसने वेदप्रकाश के फोन पे पर पांच हजार रुपए मंगाया। फिर 14 हजार 200 रुपए मंगाया। वेद प्रकाश ने अपना कमीशन काटते हुए शेष राशि धरमवीर को प्रदान कर दिया। अगले दिन धरमवीर फिर पहुंचा। उसने दुकान संचालक से नकद रुपए लिया और उसके खाते में दूसरे व्यक्ति के जरिए डिजिटल मनी ट्रांसफर कराया। अलग- अलग तिथि पर धरमवीर ने ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक ने 51 हजार 320 रुपए लिया और इतनी राशि डिजिटल तौर पर वेदप्रकाश को दिया।

यह भी पढ़ें: नाली निर्माण में भेदभाव का आरोप, नपा ने कहा जिन्होंने किया अतिक्रमण वे कर रहे हैं शिकायत

18 नवंबर को वेद प्रकाश के खाते पर लेन-देन नहीं हुआ तो वह बैंक पहुंचा। बैंक प्रबंधन ने बताया कि वेद प्रकाश के अकाउंट को गुजरात पुलिस ने होल्ड करा दिया है। उसके खाते में ठगी के जरिए अलग- अलग लोगों के खाते से रुपया पहुंचा है। यह सुनकर वेद प्रकाश के होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी घर वालों को दिया। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने धरमवीर पर आईपीसी की धारा 420 का केस दर्ज किया है। उस पर वेद प्रकाश के खाते में ठगी के जरिए रुपए डलवाने और वेद प्रकाश से नकद रुपया ले जाने का आरोप है। पुलिस केस दर्जकर धरमवीर की तलाश कर रही है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।