28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव जिहाद का लगा आरोप! हिन्दू लड़की ने मुस्लिम युवक संग रचाया विवाह, मचा हंगामा…

CG News: कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र की रहने वाली एक वयस्क युवती ने मुस्लिम युवक से ब्याह रचा ली। इस शादी से लड़की का परिवार संतुष्ट नहीं है।
2 min read
Google source verification
हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद का लगाया आरोप(फोटो- AI)

हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद का लगाया आरोप(फोटो- AI)

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र की रहने वाली एक वयस्क युवती ने मुस्लिम युवक से ब्याह रचा ली। इस शादी से लड़की का परिवार संतुष्ट नहीं है और उसने मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। इस शादी पर हिंदू जागरण मंच ने एसपी ऑफिस के बाहर हंगामा किया। पुलिस से युवक के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें: CG Love Crime: पहले बहन से किया प्यार फिर बेरहमी से कर दी हत्या, जानिए दिल दहला देने वाली घटना

CG News: हिन्दू लड़की ने मुस्लिम युवक संग रचाया विवाह

पिछले माह 22 अप्रैल को कटघोरा क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की युवती एक कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने लड़की की पतासाजी की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। 26 मई को पुलिस ने लड़की की मां को थाने बुलाया लेकिन युवती ने अपनी मां से मिलने से इनकार कर दिया।

मां को जानकारी मिली कि उसकी बेटी ने एक मुस्लिम युवक संग विवाह कर लिया है। लड़की के परिवार का आरोप है कि बहला-फुसलाकर लड़की को कोलकाता ले जाया गया और वहां मस्जिद में मौलवी के समक्ष उसकी शादी कराई गई।

हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद का लगाया आरोप

इस मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठन को होने पर संगठन के सदस्यों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर हंगामा किया। लड़के पर लव जिहाद का आरोप लगाया और उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। मांगों के समर्थन में संगठन से जुड़े लोग एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए।

संगठन का कहना है कि लड़की को बहला-फुसलाकर विवाह किया गया है जो संवैधानिक तौर पर वैध नहीं है। संगठन ने लड़की को उसके माता-पिता को सौंपने की मांग की है। इधर हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लड़की को कोरबा के नारी निकेतन गृह में रखवा दिया है। पुलिस आगे की स्थिति पर नजर रख रही है। इस संबंध में मां-बाप के साथ-साथ सभी पक्षों के संपर्क में है।