
B-फार्मेसी छात्र बना चोर (photo source- Patrika)
B Pharmacy Student Theft: छत्तीसगढ़ के Korba जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बी-फार्मेसी छात्र ने नशे और अय्याशी की लत पूरी करने के लिए अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना ने न सिर्फ परिवार को झकझोर दिया, बल्कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र का है। एलआईजी-121 एमपी नगर निवासी शिक्षिका सुनीता डोंगरे ने 14 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर की अलमारी से सोने के जेवरात गायब हो गए हैं। 28 मार्च को जब उन्होंने सामान चेक किया, तो नेकलेस, मंगलसूत्र, कान के झुमके और अंगूठी जैसे कीमती आभूषण नहीं मिले। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपए बताई गई।
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर 19 वर्षीय ऋषिकेश डोंगरे उर्फ ऋषि को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। ऋषिकेश, जो Raipur में बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है, ने बताया कि उसने अपने ही घर से जेवर चोरी कर लिए थे।
आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी रामहरी गिड्डे (44) के साथ मिलकर चोरी के जेवरात एक सुनार को बेच दिए। सुनार ने जेवरों को गलाकर बदले में कैश दे दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 हजार रुपए नकद और करीब 8.2 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। हालांकि, बाकी रकम आरोपी खर्च कर चुके हैं।
पूछताछ में सामने आया कि ऋषिकेश नशे की लत और अय्याशी के शौक को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत महसूस कर रहा था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया और अपने ही परिवार को निशाना बना लिया। पुलिस ने बताया कि चोरी के जेवर खरीदने वाले सुनार को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। कोरबा सीएसपी Prateek Chaturvedi के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।
यह घटना केवल एक चोरी का मामला नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि नशे की लत किस तरह युवाओं को अपराध की राह पर धकेल सकती है। परिवार, समाज और प्रशासन- तीनों के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है कि समय रहते ऐसे मामलों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
Published on:
17 Apr 2026 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
