5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Fraud: गेहूं कारोबार मेें 75 लाख ठगे, एनटीपीसी अफसर पत्नी व बेटा समेत गिरफ्तार

CG News: कोरबा जिले में कारोबार में 75 लाख रुपए की बेइमानी करने में एनटीपीसी के अफसर समेत उनकी पत्नी और बेटे को जेल की हवा खानी पड़ी है।

2 min read
Google source verification
CG Fraud

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कारोबार में 75 लाख रुपए की बेइमानी करने में एनटीपीसी के अफसर समेत उनकी पत्नी और बेटे को जेल की हवा खानी पड़ी है। इन लोगों ने गेंहू कारोबारी को धमकाया था कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री जहां चाहो वहां शिकायत करो, पैसा तो नहीं देंगे। पूरे परिवार को पुलिस ने कोरबा (छत्तीसगढ़) से दबोचा है। लेकिन लाखों की ठगी में आरोपियों से लंबी पूछताछ करने की बजाए उन्हें सीधे जेल भेजने में पुलिस भी सवालों के घेरे में आई है।

यह भी पढ़ें: CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने गौ माता को खिलाई खिचड़ी, देखें तस्वीरें…

CG News: कारोबारी को धमकाया राष्ट्रपति

CG News: विनयनगर सेक्टर 4 (बहोड़ापुर) निवासी गिरीश मित्तल कारोबारी है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी अनिल पालीवाल, उनकी पत्नी रेखा पालीवाल और बेटे हर्ष पालीवाल निवासी कोरबा ने गेंहू कारोबार में धोखा देकर 75 लाख 74 हजार 186 रुपए ठगे हैं। गिरीश के मुताबिक मित्तल ट्रेडर्स के नाम से उनका कारोबार है।

पिछले साल रेखा और हर्ष पालीवाल ने उनसे संपर्क कमीशन पर कारोबार की बात की थी। फिर अनिल, रेखा और हर्ष ने दो ट्रक गेहूं का सौदा किया था। इन लोगों ने कहा था हर महीने 250 टन गेंहू सप्लाई करो तो उसके बदले 50 पैसे प्रतिकिलो का कमीशन देंगे और भुगतान 20 दिन में करेंगे। कारोबार में मुनाफा तो वह राजी हो गए।

एनटीपीसी में अफसर हूं चिंता मत करो

गिरीश के मुताबिक अनिल पालीवाल ने तो उन्हें भरोसा दिलाया था वह एनटीपीसी में अफसर हैं। किसी बात की चिंता मत करना। कोई भी परेशानी आएगी तो वह संभालेंगे। जरूरत पड़ने पर पूरा पैसा सात दिन में चुकाएंगे। उनकी बातों में आकर लगातार गेंहू भेजते रहे।

अभी तक 1850 मैट्रिक गेंहू भेज चुके हैं। उसके एवज में पालीवाल परिवार ने सिर्फ 27 लाख 21 हजार 350 रुपए भुगतान किया है। कुछ समय पहले इन लोगों ने एफसीआई से सप्लाई का ठेका मिलने पर 15 लाख रुपया लिया है। उसके बाद संपर्क बंद कर दिया। जब भुगतान की बात तो पालीवाल परिवार टालमटोल करता रहा।

अफसर पर निलंबन का खतरा बढ़ा

गिरीश का कहना है अनिल और उनके परिवार को 75 लाख 60 हजार 463 रुपए का भुगतान करना है। लेकिन यह लोग पैसा देने के राजी नहीं है। रकम वसूलने के लिए वह पत्नी सहित कोरबा तक गए। लेकिन अनिल और पत्नी बेटे ने साफ बोल दिया राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सबसे शिकायत करो हमसे पैसा मत मांगो। तब पुलिस से शिकायत की थी। गिरफ्तारी के बाद अफसर पर निलंबन का खतरा बढ़ गया है। गेंहू कारोबार में ठगी करने के आरोपी को उसकी पत्नी और बेटे के साथ गिरतार किया है। तीनों को जेल भेजा गया है।