
सड़क दुर्घटना में ट्रेलर ड्राइवर की मौत (photo source- Patrika)
CG News: कटघोरा-पसान रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में ट्रेलर ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक कोरिया जिले का रहने वाला था। कोयला लोड गाड़ी लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था। दूसरे गाड़ी का ड्राइवर आंशिक तौर पर घायल हो गया। दुर्घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। दीपका खदान से कोयला लेकर ट्रेलर चालक कटघोरा के रास्ते पसान होकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था।
रास्ते में पसान से करीब पांच किलोमीटर पहले कटघोरा की ओर बैराघाट पर ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी एक अन्य ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतना जोर था कि टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक गाड़ी की केबिन में फंस गया। उसपर रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोग और राहगीरों की मदद से पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कोरबा लाया जा रहा था। लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही ड्राइवर की सांसे उखड़ गई। मृतक की पहचान दल प्रताप सिंह (30 वर्ष) से हुई है। वह कोरिया जिले का मूल निवासी था। दीपका खदान से कोयला लेकर पसान के रास्ते मध्यप्रदेश अनूपपुर की ओर जा रहा था।
CG News: रास्ते में बैराघाट बह्नमी नदी के पास एक ट्रेलर पहले से सड़क किनारे खड़ा था। मोड़ होने से कोयला लोड गाड़ी का चालक सड़क किनारे खड़ा ट्रेलर को देख नहीं सका। वह पीछे से टकरा गया। गति अधिक होने से गाड़ी का केबिन पिचक गया। इसमें बैठा ड्राइवर दल प्रताप फंस गया। दूसरे गाड़ी के ड्राइवर को आंशिक चोटें आई है। घटना की सूचना पर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। दुर्घटना का कारण कोयला लोड वाहन की अत्यधिक रफ्तार होना बताया गया है जिससे चालक खुद को नियंत्रित नहीं कर सका और हादसे का शिकार हो गया।
Published on:
06 Nov 2025 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
