1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निदान दिलाने में प्रदेश के 13 निगम में कोरबा 11वें स्थान पर

निदान के तहत आने वाली शिकायतों को दूर करने के मामले में कोरबा नगर निगम प्रदेश के 13 निकायों में से 11वें स्थान पर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Piyushkant Chaturvedi

•

Updated: 11 Jan 2017, 6:11 PM IST

Corporation Korba ranked 11th in 13 corporations o

Corporation Korba ranked 11th in 13 corporations of the state

कोरबा.
निदान के तहत आने वाली शिकायतों को दूर करने के मामले में कोरबा नगर निगम प्रदेश के 13 निकायों में से 11वें स्थान पर है।


कोरबा निगम क्षेत्र के लोगों द्वारा की जाने वाली शिकायतों का समय पर सुधार कार्य नहीं हो पा रहा है। लगातार शिकायतें पेंडिंग है। अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी निगमों मेें निदान 1100 हेल्पलाइन शुरू की हुई है। इसके अन्र्तगत आम नागरीक स्ट्रीट लाइट, पेयजल व साफ सफाई के लिए शिकायत कर सकते हैं।


इसके अन्र्तगत आने वाली शिकायतों को 24 घंटे मेें दूर करना होता है। शुरूआती दौर में निदान में आने वाली शिकायतों का कोरबा निगम द्वारा समय पर हल किया जाता था।


तत्काल टीमें भेजकर काम किया जाता था। पर अब इसमेें लापरवाही बरतीें जा रही है। वर्तमान स्थिति में कोरबा निगम प्रदेश के 13 निगमों में 11वें स्थान पर है। कोरबा सिर्फ भिलाई व रायपुर से ही पीछे है।


एप्स के माध्यम से सफाई कराने में छठवें स्थान पर

एप्स के माध्यम से तत्काल सफाई कराने के मामले में कोरबा निगम छठवें स्थान पर है। हालांकि इसमें हर सप्ताह बदलाव होता है।


एक तरफ निगम सफाई कराने के मामले में अच्छा काम होने की बात कह रहा है तो दूसरी ओर निदान से आई शिकायतों पर निगम द्वारा काम नहीं किया जा रहा है। कचरा समय पर नहीं उठ रहा है।