Korba Elephant terror: कोरबा कटघोरा वनमंडल क्षेत्र के गुरसिया-जटगा मुख्य मार्ग पर हाथियों का दल एक बार फिर पहुंच गया। हाथियों के दल को देखकर मार्ग से गुजर रहे वाहन चालक जहां-तहां रूक गए। हाथियों के जंगल की ओर जाने का इंतजार करते रहे। इसकी सूचना वन अमला को दी गई। वन अमला ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा, तब जाकर मुय मार्ग पर आवाजाही बहाल हो सकी।