इस सम्बंध में जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि डूमरपदर अरंडी निवासी 11 वर्षीय बालक जो कि अपने नाना नानी के साथ रहता था। यहीं पर वह पढ़ाई करता था। शुक्रवार सुबह परिजनों ने देखा कि उक्त बच्चा अपने घर में रखे पैसे निकाल रहा था, जिसको देखने के बाद परिजनों ने उससे पैसे निकालने का कारण पूछने के साथ ही डांट दिया।