11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब घर में लगा सकेंगे एक किलोवाट का सोलर प्लांट पढ़िए पूरी खबर…

Solar Plant : मोर छत मोर बिजली योजना, सीएसपीडीसील से गाईडलाईन आना शेष, इसके बाद हर वर्ग के लोग कर सकते हैं आवेदन

2 min read
Google source verification
अब घर में लगा सकेंगे एक किलोवाट का सोलर प्लांट पढ़िए पूरी खबर...

अब घर में लगा सकेंगे एक किलोवाट का सोलर प्लांट पढ़िए पूरी खबर...

कोरबा. बिजली से जुड़ी समस्या से निजात पाने के लिए सरकार मुख्यमंत्री सौर शक्ति योजना (मोर छत मोर बिजली) लाई है। इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति अपने घर की छत पर एक किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगा सकेगा। इतना ही नहीं प्लांट लगने के बाद यदि उपयोग से अधिक बिजली पैदा हुई तो इसे छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कंपनी द्वारा खरीद लिया जाएगा।
हालांकि जिला स्तर पर फिलहाल इस योजना से जुड़े विस्तृत दिशा निर्देश जारी नहीं हुए हैं। अफसरों की मानें तो क्रेडा ने इस योजना का लॉन्च करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन सीएसपीडीसीएल की ओर से अधिसूचना जारी होना शेष है। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने सस्ती दरों पर और आसानी से सोलर बिजली प्रदान करने के लिए एक बड़ी पहल की है। इस योजना से छत्तीसगढ़ में सोलर से बिजली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। लाभ सभी वर्ग के हितग्राही ले सकते है। बिजली खपत की क्षमता अनुसार घर में संयंत्र स्थापित की जाएगी। पहले चरण के लिए राज्य सरकार ने क्रेडा के माध्यम से कुछ शासकीय भवनों का चयन किया गया है। जिसमें सोलर के माध्यम से बिजली उप्पादन की जाएगी। नवीन रेग्यूलेशन के अनुसार अब एक किलोवाट से एक मेगावाट क्षमता तक के ग्रिड कनेक्टेड और संयंत्र स्थापित कर हितग्राही, उत्पादित विद्युत का स्वयं उपभोग कर सकेगा। ग्रिड में प्रभावित बिजली का नेट मीटरिंग के माध्यम से बिजली बिल देयक में शामिल होगा। इस प्रणाली से हितग्राही के विद्युत व्यय में बचत होगी और उसे सस्ती दर बिजली उपलब्ध हो सकेगी। इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री सौर शक्ति योजना (मोर छत मोर बिजली) योजना लागू की गई है।

READ : कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- 24 घंटे के भीतर हो जाना चाहिए ये काम, नहीं तो...

पिछली सरकार में ये था नियम
पूर्व में ग्रिड कनेक्टेड रेग्यूलेशन के तहत 10 किलोवाट से अधिक क्षमता के संयंत्र ही संयोजन हेतु पात्र थे तथा ग्रिड में प्रभावित विद्युत का समायोजन नियामक आयोग द्वारा निर्धारित लेवलाईज्ड ट्रैरिफ की दर से किया जाता था। जिससे छोटे हितग्राही को उचित लाभ प्राप्त नहीं होता था। इसके कारण सोलर के क्षेत्र में आम उपभोक्ता रुचि नहीं दिखाते थे उनको ध्यान में रखते हुए क्रेडा के द्वारा विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है।

READ : बेपनाह मुहब्बत का ऐसा अंत, पढ़िए पूरी खबर

एनके राय, सहायक अभियंता, क्रेडा