कोरबा. पत्रिका चेंजमेकर अभियान के जन एजेंडा २०१८-२३ के अंतर्गत गुरुवार को पत्रिका ने चेंजमेकर के साथ बैठक की। बैठक में चेंजमेकर व अन्य ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी बातें रखीं। जन एजेंडा के तहत कोरबा जिले के पश्चिम क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से रायशुमारी की गई। हसदेव नदी का पश्चित क्षेत्र जिसमें दर्री सहित बांकीमोंगरा, दीपका, कुसमुंडा जैसे क्षेत्र आते हैं। जनता के बीच ऐसी मान्यता है, ऊर्जाधानी के अन्य क्षेत्रों की तुलना में जिले के पश्चिम क्षेत्र का सबसे कम विकास हुआ है। इसी बात को लेकर सभी से चर्चा की गई।